Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने कई राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 06:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान कोल्ड वेव का असर दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद आने वाले 6 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2–3°C की गिरावट होने की संभावना है।

देशभर में तापमान में क्या बदलाव होंगे?
वेस्ट इंडिया अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–4°C बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

सेंट्रल इंडिया
अगले 4 दिनों में तापमान 2–4°C बढ़ सकता है, जबकि उसके बाद मौसम स्थिर रहेगा।

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया
अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन उसके बाद आने वाले 6 दिनों में 2–3°C की गिरावट संभव है।

कहां चलेंगी तेज व ठंडी हवाएं?
➤ अंडमान सागर व साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी
➤ हवा की रफ्तार 40–50 kmph, और झोंके 60 kmph तक पहुंच सकते हैं।
➤ दक्षिणी अंडमान सागर
➤ हवाएं 45–55 kmph, झोंके 65 kmph तक।

अंडमान-निकोबार द्वीप
➤ कुछ जगहों पर 50–60 kmph की स्पीड से आंधी-तूफान का अंदेशा।
➤ केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल
➤ कई स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना।

पश्चिम मध्य प्रदेश
➤ कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है।
➤ 22–24 नवंबर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाओं का पूर्वानुमान।

किन राज्यों में भारी बारिश के संकेत?
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल 21–26 नवंबर के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार।

केरल और माहे
21–23 नवंबर के बीच अच्छी बारिश और गरज-चमक की संभावना।

अंडमान-निकोबार
➤ 20, 23 और 24 नवंबर को कई जगहों पर तेज बारिश।
➤ 21–22 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट।
➤ तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा
➤ 26 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News