फ्लाइट ओवरबुक है… Indigo Airlines से निराश पैसेंजर को कंफर्म टिकट के बावजूद भी नहीं मिली सीट, महिला का छलका दर्द!
punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 09:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक महिला ने इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ अपनी निराशा जाहिर की है। महिला का कहना है कि उसके पास कंफर्म टिकट था लेकिन फिर भी उसे फ्लाइट में सफर करने से रोक दिया गया। महिला ने अपनी पूरी कहानी साझा की है।
कंफर्म टिकट के बावजूद नहीं मिली सीट
हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया। महिला ने बताया कि वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने वाली थी और उसके पास कंफर्म टिकट था लेकिन जब वह फ्लाइट के लिए पहुंची तो उसे फ्लाइट में सीट नहीं मिली। महिला ने जब इसका कारण पूछा तो पता चला कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई थी जिससे उसे सफर करने की अनुमति नहीं दी गई।
शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी महिला
महिला ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर जा रही थी। उसने तीन अलग-अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर वेब चेक-इन किया था और चेक-इन भी सफल रहा था। फिर भी जब वह काउंटर पर पहुंची तो उसे बताया गया कि उसकी सीट अलॉट नहीं की गई। महिला ने यह भी कहा कि एक इंडिगो कर्मचारी ने उसे ही दोषी ठहराया और कहा कि उसने वक्त पर वेब चेक-इन नहीं किया था।
एयरलाइन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
वहीं महिला के इस अनुभव पर अब तक एयरलाइंस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स
वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी राय दी है। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही बुरा है।" दूसरे ने लिखा, "यह डरावना है! क्या होगा अगर किसी को कोई जरूरी काम हो? और उन्होंने आपको सीट देने से कैसे मना कर दिया? यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" एक और यूजर ने लिखा, "सबसे बुरी बात यह है कि उन्हें कानूनी तौर पर उड़ानों में ओवरबुकिंग करने की अनुमति है। वे बस इसका फायदा उठा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि: Mahakumbh का आज अंतिम दिन, अब तक करोड़ों श्रद्धालु लगा चुके डुबकी
यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है और लोगों में एयरलाइंस की ओवरबुकिंग पॉलिसी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।