शरद पूर्णिमा पर वृंदावन में रहेगी अनेक कार्यक्रमों की धूम

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2016 - 10:21 AM (IST)

वृंदावन में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में देश के कोने-कोने से भक्त यहां आ रहे हैं। इस उत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक व समाजसेवा से संबंधित अनेक कार्यक्रम होंगे। कहा जा रहा है कि महोत्सव का शुभारंभ संत राजेंद्र दास और समापन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे।

 

जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को महोत्सव की शुरूआत संत समागम के साथ होगी। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा आरंभ होगी। देश के कोने-कोने से आए भक्त सोहनी सेवा करते हुए वृंदावन को साफ-सुथरा रखने का संदेश देंगे। 

 

कहा जा रहा है कि ठा. राधा सनेह बिहारी मोर-मुकुट, कट काछनी, वंशी और श्वेत वस्त्र धारण कर15 अक्टूबर को शाम 5 से रात 11 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगे। सूत्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन रंगजी मंदिर में चंद्रप्रभा में विराजमान होकर ठाकुरजी शाम 7 से 10 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News