आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 07:04 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से अधिक होती है। ये लोग अपने अनुभवों से सीखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं। बहुत बार ऐसा देखा गया है कि मूलांक 3 वाले जातक ऊंचे औधे पर कार्य करते हैं या फिर इनके संपर्क उच्च अधिकारियों के साथ होते हैं। ये लोग अपनी समझ और सूझबूझ के लिए अपने परिवार और समाज या आसपास के दायरे में जाने जाते हैं। सभी इन लोगों से सलाह-मशवरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी होते हैं। इनके जीवन के लक्ष्य काफी ऊँचे होते हैं। जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते हैं। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास भरपूर होता है, जिसके बलबूते पर जीवन में तरक्की हासिल करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष व्यावसायिक और निजी स्तर दोनों पर एक संतुलन बनाने में लगा रहेगा। इस वर्ष विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन को सुखों में वृद्धि होगी, परंतु मन एक असमंजसता में फंसा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा है हालांकि दिनचर्या व्यस्त होने के कारण वैवाहिक जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। मई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जून के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपका मन भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ आकर्षित रहेगा। अक्टूबर के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। नवंबर के महीने का समय हालांकि थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी हालांकि सफलता मिलने की संभावनाएं बनती है। दिसंबर के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय मानसिक तौर पर थोड़ा चिंताओं से भरा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने में अहंकार के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे नुकसान उठाना पड़े।
उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। शनि चालीसा का पाठ करें। सेवक वर्ग के लोगों के साथ अपने व्यवहार को विनम्र बनाकर रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com