आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रखरखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए उत्साह और जोश से भरा रहेगा। इस वर्ष दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके जीवन में कुछ मंगल कार्य संपन्न हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय हालांकि थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने क्रोध में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिसके कारण बाद में नुकसान उठाना पड़े। मई के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी अहम फैसला सोच समझ कर लें। जून के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने का समय प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। हालांकि कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। सितंबर के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। नवंबर के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। दिसंबर के महीने का समय व्यावसायिक स्तर के नजरिया से अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर के बड़ों के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना बनती है। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। फरवरी और मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। योग और व्यायाम करते रहे। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News