आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 08:20 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और निडर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम प्राप्त होता है। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में उत्तम नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों में कार्य करने की चेतना पैदा कर सकते हैं। इन लोगों को सफल प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को हर जगह रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य स्वतः प्राप्त हो जाता है। ये लोग हर जगह काफी रौब से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करते हुए डरते नहीं हैं। इन लोगों को जोखिम भरे काम करना अच्छा लगता है परंतु कई बार अभिमान की भावना के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। हालांकि इस वर्ष राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बनती है। इस वर्ष आधुनिक तकनीक को अपनाने और सीखने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार करेंगे। जुलाई के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से ठीक रहेगा। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। बच्चे विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सितंबर के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें। प्रलोभन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में मानहानि का सामना करना पड़े। अक्टूबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। नवंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं भी बनती हैं।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई गैर सरकारी काम न करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। कानों में सोना धारण करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com