आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के सा

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं, परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों का समर्थन नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक कुछ गंभीर और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन की बातों को पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं असंभव होता है। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इनके मन में एक साथ सैकड़ों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात के तथ्य को जानकर उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अक्सर नौकरी तथा अपने कार्यकाल में छोटी-मोटी यात्रा और स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। पिता की सलाह से भी आपके काम पूरे होंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। मां-बेटी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। निजी जीवन की तरफ आपका ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अगस्त के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। सितंबर के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। नवंबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कुछ चिंताएं आपको घेरे रहेगी। फरवरी के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। मार्च के महीने में भी विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा शैली को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथा संभव कानों में सोने के आभूषण धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News