तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy के पति Sooraj Nambiar ने तोड़ी चुप्पी, Disha Patani को किया सपोर्ट !
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 04:17 PM (IST)
Mouni Roy Divorce News : तलाक की खबरों के चलते आज-कल मौनी रॉय की लाइफ काफी सुर्खियों में आई हुई है। इसी बीच लोग दिशा पटानी और मौनी रॉय के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। कोई कह रहा है कि सूरज ने दिशा की वजह से मौनी को छोड़ा है तो कोई कह रहा है मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने शादी कर ली है। इसी तरह की गलतफहमियों को दूर करने के लिए मौनी के पति सूरज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा ?

किसी तीसरे को बीच में लाना बंद करो
हाल ही में मौनी के पति सूरज ने पोस्ट करते हुए सारी गलतफहमियों को दूर किया है। उन्होंने लिखा है कि, ''
“हमारे अलगाव को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी और दुर्भावनापूर्ण हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि न कोई एलिमनी है, न कोई विवाद और न ही कोई तीसरा व्यक्ति इसमें शामिल है।
मौनी और मैंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला लिया है। यही सच है। बाकी जो भी बातें कही जा रही हैं, वो सिर्फ अफवाहें हैं। कुछ लोग जानबूझकर दो ऐसे लोगों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ शांति से अपनी जिंदगी जीने की इच्छा जताई है।
मैं एक बार फिर साफ कहना चाहता हूं कि हमारे या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। बेवजह दूसरे लोगों को इसमें घसीटना गलत है, खासकर उन दोस्तों को जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
मौनी और मैंने इस पूरे समय खुद को गरिमा के साथ संभाला है और हम उम्मीद करते हैं कि मीडिया और बाकी लोग भी हमारी निजता का सम्मान करेंगे।
कुछ मीडिया हाउस ऐसी कहानियां बना रहे हैं जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। बिना किसी पुष्टि के खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। मैं इस पर खुलकर इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि झूठी जानकारी पर चुप रहना मुझे सही नहीं लगता।
हमारे संयुक्त बयान में जो कहना था, वो पहले ही कहा जा चुका है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि उसका सम्मान करें और हमें शांति से आगे बढ़ने का मौका दें।''
हमारी प्राइवेसी का करें सम्मान
बेवजह की खबरों को लेकर सूरज ने कहा है कि मनगढंत कहानियां बनाना बंद करें और हमारी प्राइवेसी न तोड़ें।
