Curly बालों वाली सीता ? रामायण में Sai Pallavi के रोल पर Deepika Chikhalia बोलीं- पता नहीं वो कैसी लगेंगी

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 03:49 PM (IST)

Deepika Chikhalia on Sai Pallavi : रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था कि प्रोटेस्ट की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया। इसी बीच, रामानंद सागर की रामायण में सीता का प्रतिष्ठित किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने फिल्म में साईं पल्ल्वी के सीता बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

दीपिका चिखलिया ने साईं पल्लवी की अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए कहा की वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीता जैसे प्रतिष्ठित किरदार की सफलता केवल कलाकार की लोकप्रियता पर नहीं बल्कि इस बात पर निर्भर करेगी कि वह पर्दे पे उस भूमिका को कितनी सहजता, गरिमा और प्रभावशाली तरीके से निभा पाती हैं। 

 Deepika Chikhalia on Sai Pallavi

साई पल्लवी को लेकर दीपिका ने बोलीं ये बातें 
एक इंटरव्यू के दौरान सबके दिलों पर राज करने वाली दीपिका ने बताया कि रामानंद सागर ने अपनी मशहूर रामायण के लिए कलाकारों का चयन करते समय अहम माना था। 

साईं पल्ल्वी के बारे में अपनी राय रखते हुए दीपिका ने कहा की उन्होंने उनका अभिनत देखा है और वो बेहद प्रभावशाली अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा की फ़िलहाल यह कहना मुश्किल है कि साईं पल्ल्वी सीता के किरदार में कैसी नजर आएंगी। उनके अनुसार, इस भूमिका में उनका प्रभाव तभी समझ आएगा, जब दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर सीता के रूप में देखेंगे। 

 Deepika Chikhalia on Sai Pallavi

साईं पल्ल्वी के कर्ली बालों को लेकर भी बोलीं दीपिका 
इसके बाद दीपिका चिखलिया ने सीता के पारंपरिक स्वरूप का जिक्र करते हुए बताया कि रामानंद सागर अपने शो के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो धार्मिक ग्रंथों में वर्णित सीता की छवि के करीब हो। उन्होंने कहा कि तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बड़ी बादाम जैसी आंखों, संतुलित कद-काठी, आकर्षक व्यक्तित्व और विशेष रूप रंग वाली महिला के रूप में किया गया है। उनके मुताबिक, रामानंद सागर को ये सभी गुण उनमें नजर आएथे  इसलिए उन्हें इस भूमिका के लिए चुना गया। 
 
दीपिका ने यह भी कहा की तुलसीदास की रामायण में कहीं भी सीता के घुंघराले बालों का उल्लेख नहीं मिलता। उनके इस बयान को कई लोग साईं पल्ल्वी के प्राकृतिक घुंघराले बालों से जोड़कर देख रहे हैं हालांकि उन्होंने किसी का नाम लेकर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है। 

अंत में उन्होंने रामायण की पूरी स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि सभी कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्देशक की कल्पना के अनुरूप कलाकार अपने-अपने किरदारों में पूरी तरह फिट बैठते हैं तो फिल्म की कास्टिंग सफल मानी जाएगी।  उनके अनुसार, कलाकारों की असली परीक्षा पर्दे पर उनके प्रदर्शन से ही होगी।

 Deepika Chikhalia on Sai Pallavi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News