मरते दम तक रक्षा करुंगा ... Shehnaaz Gill संग डेटिंग की अफवाहों पर Raghav Juyal ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, मर्दानगी को लेकर बोलीं ये बातें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 06:18 PM (IST)

Shehnaaz Gill and  Raghav Juyal Dating Rumours : मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भाई तेरी स्टार है की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दौरान वो एक इंटरव्यू में पहुंचे, जहां पर वो पहली बार शहनाज गिल संग डेटिंग की अफवाहों को लेकर बोलें। उनके बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चलो ही चर्चाओं को एक नई दिशा मिल गई। 

Shehnaaz Gill and  Raghav Juyal Dating Rumours

मैं मरते दम तक रक्षा करुंगा
इंटरव्यू के दौरान राघव ने कहा की उनके माता-पिता ने हमेशा ही से लड़कियों का सम्मान करना सिखाया है और उनकी सुरक्षा के लिए खड़े रहने की सीख दी है। उन्होंने कहा की अगर उनके साथ मौजूद किसी महिला पर कोई हमला करने की कोशिश करेगा तो वह चुपचाप खड़े नहीं रहेंगे बल्कि उसकी रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। राघव के मुताबिक, यह उनकी परवरिश और स्वभाव का हिस्सा है कि वह अपने परिवार, दोस्तों और अपने साथ मौजूद हर महिला की आखिरी सांस तक सुरक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि किसी भी मुश्किल समय में चुप खड़े रहकर देखना उनकी फितरत में नहीं है ।

मस्कुलिनिटी पर बोलें राघव जुयाल 
मर्दानगी को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए राघव जुलाई ने कहा की जिस तरह महिलाओं की अपनी एक एनर्जी होती है, उसी तरह हर मर्द की भी अपनी एक खास पहचान होती है। इन दोनों चीजों का बैलेंस बनाना हर मर्द के लिए बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि उनका डांस, अभिनय पर व्यक्तित्व उनकी भावनात्मक संवदेनशीलता को दर्शाता है लेकिन जब किसी की मदद करने या उसके साथ मजबूती से खड़े होने की बात आती है तो उनके माता-पिता से मिलने संस्कार उन्हें आगे बढ़ने का हौंसला देते हैं। राघव ने कहा कि वो हमेशा ही अपने दोस्तों, बहनों और परिवार वालों का साथ देंगे और जब उन्हें जरुरत पड़ेगी वो एक आवाज में चले जाएंगे। इस दौरान स्टारडम को न देखते हुए वो अपनी जिम्मेदारी पहले निभाएंगे। 

Shehnaaz Gill and  Raghav Juyal Dating Rumours

 शहनाज गिल ने भी डेटिंग को लेकर बोलीं थी ये बातें 
इससे पहले पॉडकास्ट में जब शहनाज गिल से उनके और राघव के रिश्ते पर सवाल पूछा था तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करने के लिए साफ़ मना कर दिया था। इसके बाद शहनाज गिल ने उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News