तुम बहुत बदसूरत महिला हो ... Anniversary पर टूटा था Apara Mehta का रिश्ता, बिना तलाक लिए 23 साल से अलग रह रहा ये कपल

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 05:21 PM (IST)

Apara Mehta Life : फिल्मन अजब प्रेम की गजब कहानी में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभा चुके अभिनेता दर्शन जरीवाला की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। उनकी पूर्व पत्नी और टीवी की मशहूर अभिनेत्री अपारा मेहता जिन्हे क्योंकि साल भी कभी बहू थी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के लिए जाना जाता है ने हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 

अपारा ने बताया कि उन्होंने और दर्शन जरीवाला ने साल 1980 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, साल 2003 में दोनों की राहें अलह हो गईं। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया कि उनके वैवाहिक रिश्ते का अंत कैसा हुआ और किन परिस्थितियों में दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। 

Apara Mehta and Darshan Jariwala

एनिवर्सरी वाले दिन अपारा मेहता को पति ने कहा था बदसूरत
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अपारा मेहता ने अपने रिश्ते के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह अमेरिका में थीं, तब उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर उन्होंने दर्शन जरीवाला को फोन किया। बातचीत के दौरान दर्शन ने कहा कि उन्हें एक जरुरी बात करनी है। उस समय अपारा को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव आने वाला है। 

अपारा ने आगे बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद वह सीधे घर पहुंची। अगले दिन सुबह उनकी शूटिंग थी। इसी दौरान दर्शन ने उनसे साफ़ शब्दों में कहा कि अब वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्होंने कहा की उनके दिल में अपारा के लिए अब कोई प्यार नहीं बचा है, वह उन्हें पसंद नहीं करते और यहां तक कि उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे बदसूरत महिला तक कह दिया। दर्शन की ये बातें सुनकर अपारा पूरी तरह स्तब्ध रह गईं। 

Apara Mehta and Darshan Jariwala

पति की बात सुन हिल गई दुनिया 
अपारा मेहता ने बताया कि दर्शन की बातें सुनने के बाद भी वह बिना कुछ कहे अपनी शूटिंग के लिए निकल गईं। उस समय वह इतनी थकी हुई थीं की उन्हें ठीक से समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे अमेरिका से लौटी थीं और कुछ देर बाद शूटिंग के लिए निकलना पड़ा। सेट पर उन्हें तीन अहम सीन करने थे और लगातार सफर की वजह से उन्हें झपकी भी आ रही थी। 

अपारा के मुताबिक, जब दोपहर तक उनकी थकान कुछ कम हुई और वह पूरी तरह सामान्य हुईं, तब उन्हें सुबह की बातचीत याद आई। तभी उन्हें एहसास हुआ कि दर्शन ने जो कहा था, वह कितना गंभीर था। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ और उन्होंने सोचा कि शायद उनका मतलब वैसा नहीं रहा होगा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि उनके रिश्ते में सब कुछ बदल चुका है।

पति दर्शन जरीवाला ने अचानक छोड़ दिया घर 
इसी के साथ अपारा ने बताया कि एक दिन उनके पति दर्शन बिना कुछ बताए घर को छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा की वह आज भी उस घर को दोनों का घर मानती हैं और उनके लिए दरवाजे कभी बंद नहीं हुए। अपारा के मुताबिक, अगर दर्शन कभी लौटना चाहें तो उनका स्वागत है, भले ही उन्हें यह एहसास है कि शायद ऐसा कभी न हो। 

Apara Mehta and Darshan Jariwala

उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन में दर्शन जैसी  शख्सियत दोबारा नहीं आ सकती और उनका मानना है कि दर्शन को भी उनके जैसा साथी नहीं मिलेगा। अलग रहने के बावजूद दोनों के बीच आज भी एक सहज रिश्ते और आपसी समझ बनी हुई है। अपारा ने बताया कि वे एक-दूसरे को इतने अच्छे से समझते हैं की  बिना पूरी बात कहे भी एक-दूसरे की बात पूरी कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News