हमारी 15 साल की दोस्ती पर दाग लगा दिया ... Mouni Roy संग डेटिंग की अफवाहों पर फूटा Arjun Bijlani का गुस्सा

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 01:55 PM (IST)

Arjun Bijlani and Mouni Roy Dating Rumours : सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की वीडियो वायरल हो रही होती हैं और अब हाल में ही अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों रात के समय एक-साथ डिनर कर के बाहर आते हैं। इसके बाद हर जगह बस एक ही खबर फ़ैल गई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये सब देखने के बाद अर्जुन बिजलानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

Arjun Mouni Dating Rumours

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अर्जुन बिजलानी ने सुनाई खरी-खोटी 
इस तरह की वायरल न्यूज़ के बाद अर्जुन चुप नहीं बैठे बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिख कर उन लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई जिन्होंने इस तरह की हैडलाइन बनाई। 

Arjun Mouni Dating Rumours

अर्जुन ने लिखा कि-
प्रिय क्लिकबेट पेजेज, दो लोग जो 15 साल से दोस्त हैं, वे अचानक कपल नहीं बन जाते सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए।कई बार लोग सिर्फ अपने दोस्त के साथ खड़े होते हैं, खासकर तब जब वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। हर दोस्ती को जबरदस्ती रोमांटिक रिश्ता बनाने की जरुरत नहीं होती। खबर प्रकाशित करने से पहले थोड़ी-सी तथ्य जांच कर लेनी चाहिए। हम मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि भ्रामक खबरें फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। ऐसी खबरें लोगों की निजी जिंदगी में बेवजह दखल देती हैं और और भ्रम पैदा करती हैं। जिम्मेदार पत्रकारिता भरोसा बनाती है, जबकि क्लिकबेट नहीं।

पिछले 15 सालों से दोस्त हैं अर्जुन और मौनी  
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की दोस्ती करीब 15 साल पुरानी है। दोनों कई मौकों पर अपने मजबूत दोस्ती के रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो 'नागिन' में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया और दोनों को जबरदस्त लोकप्रियता मिली।

Arjun Mouni Dating Rumours


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News