Sonam, अनशन तोड़ दो... मैं घर का खाना भिजवाऊं क्या ? Protest में बैठे छात्रों को Salman Khan ने दी घर लौटने की सलाह

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 10:45 AM (IST)

Salman Khan Post On Cjp Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के बैनर तले जारी छात्र प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लगातार दूसरे दिन अपनी प्रतिक्रिया दी। बुधवार के बाद गुरूवार को भी उन्होंने नीट पेपर लीक विवाद पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। 

अपने नए पोस्ट में सलमान ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपील की कि वे चिंता छोड़कर अपने घर लौट जाएं। साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनाम वांगचुक से भी अनशन समाप्त करने के आग्रह किया और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। 

Salman Khan On Student Protest

सलमान खान ने छात्रों को दी सलाह 
पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज़ अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए।

सोनम वांगचुक से बोलें- अब बस बहुत हो गया 
इसके बाद सलमान खान ने सोनम के लिए लिखा कि - सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर ज़रूरत पड़ी तो इस जज़्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।

Salman Khan On Student Protest

 इससे पहले बुधवार को छात्रों के समर्थन में किया था ट्वीट
इससे पहले बुधवार को भी सलमान खान ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अपने इस आंदोलन को राजनीतिक रंग न दिया जाए। 

सलमान ने अपने पोस्ट में कहा कि शुरुआत में यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक हो जाना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभिनेता ने पेपर लीक को शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि देश के युवा बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज उठा रहे हैं और इस संघर्ष में उनके माता-पिता भी उनके साथ खड़े हैं।

Salman Khan On Student Protest
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News