धक-धक गर्ल Madhuri Dixit का फिर चला जादू, पति Dr. Nene संग शेयर की रोमांटिक Photos
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 03:30 PM (IST)
Madhuri Dixit : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति डॉ. श्री राम नेने के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरों के साथ माधुरी ने अपने पति के लिए एक भावुक और प्यार भरा सन्देश भी लिखा, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पिंक साड़ी में माधुरी ने बिखेरा जलवा
ये तस्वीरें बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान ली गई थीं, जिन्हे माधुरी दीक्षित ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में माधुरी गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति डॉ. श्री राम नेने ब्लैक सूट में बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं। दोनों का एलिगेंट लुक और शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

माधुरी की दिलकश अदाओं ने जीता सबका दिल
हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

फैंस द्वारा उनकी इन तस्वीरों को खूब प्यार मिल रहा है। उनका यह खास अंदाज सबको उनकी तरफ खींच रहा है।
गुलाबी साड़ी पहनकर वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
एक तस्वीर में माधुरी अपने पति को प्यार से गले लगाती हुई दिख रही हैं।
कुछ अन्य तस्वीरों में वह अपने पालतू डॉगी के साथ खुशहाल अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

17 अक्तूबर 1999 में हुई थी माधुरी की शादी
आपको बता दे कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की शादी 17 अक्तूबर 1999 को हुई थी। माधुरी और श्री राम नेने के दो बेटे हैं।
