आप धोखेबाज हो ...CJP प्रोटेस्ट पर चुप्पी Katrina Kaif को पड़ी भारी, फैंस ने नाराज होकर कर दिया ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 05:34 PM (IST)

Katrina Kaif : स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार खुलकर अपनी राय रख चुके हैं। प्रकाश राज, शबाना आजमी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने प्रदर्शन का समर्थन किया। कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाई जबकि कई कलाकार आंदोलन में शामिल होकर भी समर्थन जताते हुए नजर आए। 

 Katrina Kaif on cjp protest

हालांकि, कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इनमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम भी शामिल है। उनकी चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर कोई फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते कैटरीना कैफ के एक प्रशंसक ने अपना करीब 70 हजार फॉलोअर्स वाला फैन पेज बंद करने का फैसला कर लिया है। 

कैथॉलिट फैंस नाम का पेज हुए बंद 
बीते मंगलवार को कैथॉलिट फैंस नाम के फैन पेज ने घोषणा की कि वह अपना अकाउंट बंद कर रहा है। इस फैसले के साथ पेज संचालक ने इसकी वजह भी साझा की। उनका कहना था कि जिस अभिनेत्री को वह बचपन से अपना पसंदीदा मानते आए थे, उन्होंने देश के युवाओं और लोगों के मुद्दे पर चुप रहकर उन्हें निराश किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं कर सके, जिसे उनके अनुसार इस विषय पर अपनी बात रखने का साहस नहीं दिखा। 

 Katrina Kaif on cjp protest

कैटरीना कैफ की चुप्पी से नाराज हुए उनके फैन 
कैटरीना कैफ के एक फैन पेज ने लिखा की-  मैं बचपन से ही आपकी फ़ैन रही हूं, लेकिन आप हम भारतीयों और उन स्टूडेंट्स के लिए एक शब्द भी नहीं कह सकतीं जो आपको दिल से चाहते हैं। आपमें सरकार के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत नहीं है। जब आप मुश्किल दौर में थीं और हमने आपका साथ दिया, तब आपने हमें धोखा दिया। मैं आपको अनफ़ॉलो कर रही हूँ और यह फ़ैन पेज बंद कर रही हूँ। आप इसके लायक नहीं हैं। यह एक फ़ैन के तौर पर मेरी निजी भावना थी, कैटरीना के प्रति कोई नफ़रत नहीं है।
 इसी के साथ लोगों ने फैंस का समर्थन करते हुए कि यदि कोई कलाकार युवाओं के साथ खड़ा नहीं हो सकता तो उन्हें अनफॉलो करना ही बेहतर है। 

 Katrina Kaif on cjp protest
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News