मूवी की सफलता के लिए 3550 सीढ़ियां चढ़कर Tirupati मंदिर पहुंचीं Janhvi Kapoor, लैवेंडर सिल्क साड़ी पहन जीता सबका दिल
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 04:13 PM (IST)
Janhvi Kapoor in Tirupati : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर आए दिन अपनी आने वाली मूवी पेद्दी को लेकर काफू सुर्खियों में हैं। इसी बीच वो दर्शन करने तिरुपति मंदिर पहुंची, जहां उनके सिंपल और सुन्दर अवतार ने सबका ध्यान उनकी तरफ खींच लिया। आज 4 जून को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई, इसी बीच अपनी मूवी की सफलता करने के लिए जाह्नवी मंदिर पहुंची।

नंगे पैर भगवान के दर्शन करने पहुंची जाह्नवी
जाह्नवी कपूर अपने इस भक्तिय अंदाज के लिए काफी वायरल हो रही हैं। वो नंगे पैर 3550 सीढ़ियां चढ़कर Tirupati मंदिर पहुंचीं। माथे पर तिलक और मन में भक्ति लेकर जाह्नवी कपूर कुछ लड़कियों के साथ मंदिर पहुंची।

मंदिर में जाह्नवी का साड़ी लुक काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने लैवेंडर कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। इस दौरान उनका विशुद्ध दक्षिण भारतीय पारंपरिक लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हो लैवेंडर रंग की साड़ी पहनकर जाह्नवी बहुत ही ज्यादा सुन्दर लग रही हैं। साड़ी पर सुनहरी जरी का बॉर्डर है और उसमें बहुरंगी फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं।

अगर उनके ब्लाउज को देखा जाए तो उन्होंने मैचिंग वी-नेक हाफ-स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है।
इसी के साथ उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने काफी हैवी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी हुई थी। हैवी चोकर और छोटे इयररिंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा था।

हाथों में भी जाह्नवी ने बहुत हैवी और सुन्दर कड़े पहने हुए है।

इन सब के साथ जाह्नवी का नो-मेकअप लुक उनकी सुंदरता को और भी ज्यादा चार-चाँद लगा रहा है। आगे से ब्रेड्स कर के उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, उनका ये लुक जाह्नवी के चेहरे पर काफी सुन्दर लग रहा है।

