सिल्क साड़ी पहन रामायण की शूर्पणखा ने ढाया कहर, रॉयल ज्वेलरी और कातिलाना मुस्कान के साथ Rakul Preet Singh के लुक पर फ़िदा हुए फैंस
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 05:56 PM (IST)
Rakul Preet Singh : 18 जुलाई को दिल्ली में फिल्म रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट का भव्य आयोजन रखा गया। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने हिस्सा लिया। खासतौर पर इस मौके पर रणवीर कपूर, सई पल्ल्वी, रवि दुबे और रकुल प्रीत समेत कई कलाकार पहुंचे। इस दौरान फिल्म में शूर्पणखा के किरदार निभा रहीं राकुलप्रीत सिंह पीले रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आई और अपने रॉयल एथनिक लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बाद में उन्होंने इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ रकुल प्रीत ने लिखा कि- एक ऐसी चीज़ का हिस्सा बनना सम्मान की बात है जो ज़िंदगी और सिनेमा से भी कहीं बड़ी है—हमारा इतिहास, हमारी विरासत, हमारी रामायण। हम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं; यह एहसास सचमुच शब्दों से परे है। आप सभी के हमारे साथ इस दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतज़ार है।

यलो साड़ी रकुलप्रीत ने बिखेरा ग्लैमर
आए दिन रकुल प्रीत सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिर से येलो साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। इस साड़ी में रकुल की खूबसूरती झलक कर सामने आ रही है।

रकुल प्रीत सिंह का यह खास लुक फिल्म रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट के लिए चुना था, जहां पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। इस मौके पर उन्होंने पीले रंग की खूबसूरती जामदानी साड़ी पहनकर ट्रडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मेल पेश किया। साड़ी के साथ उन्होंने स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना, जिसने उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट और आकर्षक बना दिया।

साड़ी के साथ ज्वेलरी ने खींचा सबका ध्यान
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं रकुल प्रीत ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। सिंपल साड़ी के साथ प्रिंटेड ब्लाउज की वजह से उनका लुक और भी ज्यादा चार्मिंग लग रहा है। कुलमिलाकर उनका यह लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहा।
इसी के साथ यदि उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो उनके लुक का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन उनका गले में पहना हुआ हार है।

इस लुक में उनका कमरबंद और ईयररिंग्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
