रामायण ट्रेलर लांच से पहले बिगड़ी Ranbir Kapoor की तबीयत, बेटी राहा से फैला Eye infection, जानें कैसा है उनका हाल ?

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 05:22 PM (IST)

Ranbir Kapoor : बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में हैं। जल्द ही उनके फिल्म का ट्रेलर लांच होने वाला है। लेकिन इस लांच से पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर इन दिनों आंखों के संक्रमण से परेशान से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि वो इन दिनों कंजंक्टिवाइटिस नाम के एक इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से एक्टर को लालपन, सूजन, दर्द, पानी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान वो इवेंट में काला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। सेहत खराब होने के बावजूद भी वो इस इवेंट में जरूर हिस्सा लेंगे। 

Ranbir Kapoor health update

बेटी राहा के दौरान फैला संक्रमण 
आपको बता दें कि रणबीर कपूर को यह इन्फेक्शन उनकी बेटी राहा द्वारा हुआ है। एक जिम्मेदार पिता की तरह रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की देखभाल में पूरी तरह जुटे रहे। इसी दौरान उन्होंने भी कंजंक्टिवाइटिस संक्रमण हो गया। यह बीमारी बेहद संक्रामक होती है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से तेजी से फैलती है। सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले राहा इस इन्फेक्शन की शिकार हुई अब रणबीर कपूर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। 

हालांकि, आंखों में संक्रमण होने के बावजूद रणबीर अपने प्रोफेशनल  कमिटमेंट से पीछे हटने वाली नहीं हैं। रामायण की टीम दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले भव्य प्रथम संकल्प इवेंट की तैयारियां पूरी कर चुकी है। संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रणबीर इस कार्यक्रम में काला चश्मा पहनकर शामिल होंगे, ताकि आवश्यक सावधानियां भी बरती जा सकें।

Ranbir Kapoor health update

दिल्ली के भारत मंडपम में होगा भव्य ट्रेलर लॉन्च 
नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है। रामायण का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा और दर्शक भी इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 24 जुलाई को दिल्ली के  भारत मंडपम इस ट्रेलर को लांच किया जाएगा और इस इवेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बड़े मौके पर रणबीर कपूर के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यश और सनी देओल इस इवेंट में शिरकत करेंगे या नहीं। 

 सबसे महंगी फिल्मों में से एक है रामायण 
आपको बता दें यह फिल्म सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। लगभग 4000 करोड़ द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है। वहीं इसके संगीत को और भी भव्य ब्वनाने के लिए ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस जिमर जैसे दिग्गज एक साथ काम कर रहे हैं।

इसके अलावा दिल्ली में होने वाला यह ट्रेलर लांच रामायण' के प्रमोशनल अभियान की सिर्फ शुरुआत होगी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय लेवल तक इस फिल्म को लेकर ले जाया जाएगा। इस फिल्म के मेकर्स 23 जुलाई को अमेरिका में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म की खास झलक पेश करेंगे। 
 

Ranbir Kapoor health update


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News