अयोध्या के बाद अब Ranbir Kapoor ने Pune में एक साथ खरीदें 4 प्लॉट, करोड़ों की कीमत जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 05:32 PM (IST)

Ranbir Kapoor : बॉलीवुड के फेमस स्टार रणबीर सिंह आए दिन अपनी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जल्द ही उनकी फिल्म रामायण बड़े पर्दे प्रे रिलीज़ होने वाली है। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया है, जिस वजह से फिर से रणबीर चर्चा में आ गए हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने हाल ही में पुणे में एक नहीं बल्कि 4 प्लाट ख़रीदे हैं।

Ranbir Kapoor Land Purchase

 रणबीर कपूर पुणे में बने 4 प्लॉट के मालिक 

CRE मैट्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने पुणे में कुल चार प्लॉट ख़रीदे हैं। इनमें पहला प्लॉट करीब  21,400 वर्गमीटर में फैला हुआ है, जिसकी कीमर लगभग 3.31 करोड़ बताई गई है। इस संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए उन्होंने करीब  16.59 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी अदा की।

उनका दूसरा प्लॉट 29,900 वर्गमीटर का है, जिसकी कीमत करीब 4.62 करोड़ बताई जा रही है। इसके लिए रणबीर कपूर ने लगभग 23.13 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। 

Ranbir Kapoor Land Purchase

वहीं, तीसरा और सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है। इसकी कीमत करीब 7.08 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी रजिस्ट्री पर लगभग 35.40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी गई।

इसके अलावा यदि उनके चौथे प्लॉट की बात की जाए तो यह प्लॉट 8,900 वर्गमीटर का है, इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपए है। इस पर लगभग 7 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी अदा की है। 

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट 
इसी के साथ यदि रणबीर कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण' में दिखाई देंगे। इस फिल्म रणबीर कपूर राम का मुख्य किरदार निभाएंगे। इसी के साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्ल्वी मां सीता का किरदार अदा करेंगी। 24 जुलाई को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो जाएगा। इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा है और रणबीर के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इस वर्ष दिवाली पर यह फिल्म रिलीज होगी। 

  Ranbir Kapoor Land Purchase


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News