Malaika Arora के बाद क्या Arjun Kapoor को फिर मिला प्यार ? इस नई हसीना के साथ वायरल हुई तस्वीर

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 11:07 AM (IST)

Arjun Kapoor Dating Rumours : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उनका नाम एक बार फिर चर्चा में है।  लॉकअप 2 में पामेला एंडरसन को मजाकिया अंदाज में प्रपोज करने के बाद अब अर्जुन कपूर को एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ देखा गया है, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों के जोर पकड़ लिया है। हाल ही में अर्जुन और साहिबा लन्दन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच का आनंद लेते नजर आए। 19 जुलाई 2026 को दोनों की साथ में मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

क्या अर्जुन और साहिबा कर रहे एक-दूसरे को डेट 
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या फिर उनके बीच कुछ खास चल रहा है। इससे पहले अर्जुन कपूर लॉकअप 2 में पामेला सेरेना को मजाकिया अंदाज में प्रपोज करने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। 
 
हाल ही में अर्जुन और साहिबा को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ब्लू रंग के मैचिंग ओउत्फिट्स में नजर आए। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, वैसे ही यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने पूछा, क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं ? तो किसी ने लिखा, '' आखिर चल क्या रहा है ? वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, लगता है कुछ तो पल रहा है। 

कौन हैं साहिबा बाली ?
साहिबा बाली ने मनोरंजन और स्पोर्ट्स दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ लोकप्रिय सोपर्ट्स प्रेजेंटर भी हैं। साहिबा फिल्म लैला मजनू और दिलजीत दोसांझ स्टारर अमर सिंह चमकीला में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा वह स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़कर क्रिकेट समेत कई बड़े खेल आयोजनों की एकरिंग और प्रेजेंटिंग करती हैं।

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट 
अर्जुन कपूर के काम की बात की जाए तो उन्हें आखिर बार फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में देखा गया था। इस फिल्म में भूमि और रकुल प्रीत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News