तुम मेरे सबसे अनमोल आशीर्वाद हो...Katrina Kaif ने बेटे विहान पर लुटाया प्यार, तस्वीरों ने जीता दिल
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 05:06 PM (IST)
Katrina Kaif : हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कैटरीना ने अपना 43 वां जन्मदिन मनाया। इस बार का जन्मदिन उनके लिए सबसे खास था क्योंकि इस बार उनके पति के साथ-साथ उनका बेटा भी उनके बर्थडे में शामिल था। इसके बाद कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हे देखने के बाद हर कोई उनके ऊपर खूब प्यार लुटा रहा है।

बेटे विहान के साथ मनाया जन्मदिन
16 जुलाई को कैटरीना ने अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान की भी थोड़ी झलक देखने को मिली। एक फोटो में कैटरीना अपने बेटे को गोद में लेकर कैमरे में सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में विहान अपनी मां की नाक पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया और हर तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा छुपा हुआ है।
हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी...
कैटरीना ने इसी के साथ बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें है- तुम मेरे जिंदगी का सबसे प्यारा उपहार हो। इस सबसे अनमोल आशीर्वाद के प्रति सदैव कृतज्ञता से देखते रहेंगे। मेरा यह जन्मदिन बेस्ट रहा। वैसे तुम भी कुछ कम नहीं हो'।

इन तस्वीरों में कैटरीना ने ओरंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
इसी के साथ एक तस्वीर में उनके पति विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।
सेलेब्स ने पोस्ट पर जताया प्यार
जैसे ही सोशल मीडिया पर कैटरीना ने तस्वीरें पोस्ट की। फैंस ने जमकर इन तस्वीरों पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इन तस्वीरों ने उन्हें कैटरीना का पुराना सॉफ्ट ड्रिंक वाला एड याद दिला दिया। इसी के साथ किसी दूसरे यूजर ने लिखा कि कैटरीना, विक्की और विहान को बेहद खूबसूरत परिवार बताते हुए उन पर बुरी नजर न लगने की दुआ की।

एक ने कैटरीना की तारीफ करते हुए लिखा कि कैट को मां बनते देखना उनके फैंस के लिए बहुत ही सुकून भरा पल है।
