ब्लैक लहंगा पहन देसी गर्ल बनी Janhvi Kapoor, लगीं बला की खूबसूरत, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 06:49 PM (IST)
Janhvi Kapoor : अपने फैशन और स्टाइल की वजह से जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर की शादी हुई है। इस दौरान जाह्नवी के हर एक लुक को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला। अब हल ही में फिर से जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पट कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ने ब्लैक कलर का लहंगा पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों पे फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
ब्लैक लहंगे में परी लगीं जाह्नवी

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ने जो लेहंगा पहना है वो डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लहंगे की कीमत 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। फ्लेयर्ड स्कर्ट को एंटीक गोल्ड टोन की पेजली और फ्लोरल मोटिफ वाली बारीक कढ़ाई से जाह्नवी की इस ऑउटफिट को सजाया गया है। ये इस लहंगे की लुक को और भी ज्यादा रॉयल बना रहा है।
इसी के साथ जाह्नवी ने एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है- खुद से वादा किया था कि बस एक झलक दिखाऊंगी, पर ये कॉम्बो??????

कमेंट बॉक्स में हर कोई उनकी काफी तारीफ कर रहा है।
जाह्नवी ने अपने इस एथनिक लुक को रंग-बिरंगी कढ़ाई वाली ब्लाउज और हल्के मेटैलिक बॉर्डर से सजे दुप्पटे के साथ स्टाइल किया। अपने ऑउटफिट को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने संजनी ज्वेल्स की खूबसूरत ज्वेलरी पहनी। इसके साथ ही उनके डिज़ाइनर बैग ने उनके लुक को और भी सुन्दर बना दिया।
इस लहंगे को पहनकर जाह्नवी कपूर आकांक्षा रंजन की शादी पर बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

इसी के साथ यदि उनका हेयर स्टाइल देखा जाए तो ज्यादा कुछ न करते हुए उन्होंने सिर्फ खुले बाल छोड़े हुए थे। उनके माथे पर लगी हुई छोटी सी लाल बिंदी उनकी खूबसूरती को और भी सुन्दर बना रही थी।
यदि उनकी ज्वेलरी को देखें गले में कुछ न पहनते हुए उन्होंने सिर्फ कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
राम चरण और जाह्नवी कपूर की हालिया स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छी सफलता हासिल की, लेकिन रिलीज के साथ ही यह विवादों के घेरे में आ गई। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने इस बात पर कड़ा ऐतराज जताया कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और सेक्सुअलाइज्ड तरीके से पेश किया गया था।

