ऋचा चड्डा से लेकर प्रकाश राज तक...Cockroach Janta Party Protest के सपोर्ट में आये ये बॉलीवुड सितारे
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 06:04 PM (IST)
Cockroach Janta Party Protest : कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले अपने विरोध प्रदर्शन को लेकर काफी सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक 6 जून को CJP के मेंबर जंतर-मंतर के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने उन्हें अनुमति दे दी है। यह विरोध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।
इसी बीच बॉलवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इनका साथ देती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उम्मीद जताई है कि यह संगठन आगे चलकर सच्चे अर्थों में देशभक्ति की दिशा में काम करेगा। वहीं, अभिनेता प्रकाश राज सहित अन्य कई सितारों ने भी इस प्रदर्शन के समर्थन में आवाज उठाई है।
ट्विटर पर पोस्ट कर के ऋचा चड्ढा ने CJP प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट
हाल ही में ऋचा में अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट कर के CJP प्रोटेस्ट का समर्थन किया है और कहा- फ़िलहाल में भी ऑकलैंड में हूँ लेकिन मेरा मन दिल्ली में बसा हुआ है। मैं यहां से दिल्ली में बैठे देश के युवाओं को प्यार भेज रही हूं। आशा है आप दिखावटी राष्ट्रवाद की बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे। आप दयालु, शांतिप्रिय और रणनीतिक बनें।
I am in beautiful Auckland right now with perhaps the cleanest air in the world. But I got Dilli on my mind. My beloved Delhi, city of my childhood, my school, my college…With huge parks and mature, kind trees… sending love to the youth of my country! May you choose to be true…
— RichaChadha (@RichaChadha) June 6, 2026
इसी के साथ उन्होंने लिखा- याद रखें, उल्कापिंड के टकराने के बाद डायनासोर तो खत्म हो गए लेकिन कॉकरोच बच गए और उनसे ज़्यादा समय तक टिके रहे।
बॉलीवुड स्टार प्रकाश राज ने भी दिया CJP प्रोटेस्ट का साथ
ऋचा चड्डा के बाद एक्टर प्रकाश राज ने लिखा- मैं 6 तारीख को 'कॉकरोच मूवमेंट' के साथ अपना समर्थन दिखाने के लिए वहाँ पहुँचने की कोशिश कर रहा हूँ... हालाँकि मैं अभी एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए बहुत दूर हूँ (यह मेरा पहले से तय काम है), फिर भी मैं वहाँ पहुँचने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ। सभी युवा कॉकरोचों से गुज़ारिश है कि वे वहाँ ज़रूर पहुँचें।
Trying to reach there on 6 th to show my solidarity to the most relevant Cockroach movement .. since i am too far away shooting a film (a prior commitment) Trying my best to be there . Requesting all young cockroachs to crawl there .. #justasking https://t.co/68cbUxrxRd
— Prakash Raj (@prakashraaj) June 3, 2026
कुनिका सदानंद ने भी दिया साथ
बॉलीवुड के अलावा टीवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी वीडियो डाल कर इस प्रोटेस्ट का साथ दिया है और कहा कि कुछ लोगों के लिए, यह शायद बस एक और राजनीतिक कार्यक्रम हो। दूसरों के लिए, यह याद दिलाने वाला पल है कि भारत का भविष्य जागरूक नागरिकों पर निर्भर करता है, न कि आँख बंद करके समर्थन करने वालों पर।
नेता वादे कर सकते हैसरकारें घोषणाएँ कर सकती हैं लेकिन असली बदलाव कामों, जवाबदेही और नतीजों से मापा जाता है—भाषणों से नहीं। एक मज़बूत लोकतंत्र किसी एक पार्टी, नेता, विचारधारा, धर्म या समुदाय का नहीं होता। यह उन नागरिकों का होता है जो स्वतंत्र रूप से सोचते हैं, निडर होकर सवाल पूछते हैं, ईमानदारी से सच्चाई जानते हैं और अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर नज़र रखते हैं।
Tomorrow is Democracy Day.
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) June 5, 2026
For some, it may be just another political event.
For others, it is a reminder that the future of India depends on informed citizens, not blind supporters.
Leaders can make promises.
Governments can make announcements.
But real change is measured by… pic.twitter.com/q82q2TDsQB
लोकतंत्र बिना सवाल किए वफ़ादारी दिखाने से मज़बूत नहीं होता। यह जागरूकता, भागीदारी और जवाबदेही से मज़बूत होता है।
भारत का भविष्य आँख बंद करके अनुसरण करने वाले नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक तय करेंगे।
