भूख हड़ताल पर बैठे Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरा पूरा बॉलीवुड, जीनत अमान से लेकर नसीरुद्दीन शाह ने दिया साथ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 04:56 PM (IST)

Sonam Wangchuk  : दिल्ली के जंतर-मंतर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लगातार अनशन की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि उनका करीब 8.5 किलोग्राम वजन घट चुका है और उनका ब्लड प्रेशर भी 109/70 तक पहुंच गया है। उनकी बिगड़ती स्वस्थ्य स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड के कई कलाकारों ने चिंता जताई है और उनसे अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की भावुक अपील की है। 

जीनत अमान ने दिया साथ 
जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर लिखा की- आज मेरे विचार देश की राजधानी में हैं, जहां सोनम अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 17वें दिन में प्रवेश कर रहे हैं। मैंने एक समाचार लेख में पढ़ा कि श्री वांगचुक “…के शरीर की मांसपेशियां कम होने लगी हैं और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है।” और जब उनसे अपना अनशन खत्म करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझसे अपना अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए। सरकार से पूछिए कि वे बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं।” श्री वांगचुक SECMOL के संस्थापक, आइस स्तूप के आविष्कारक, लद्दाख में शिक्षा सुधार के अग्रदूत, पर्यावरण और समुदाय के लिए समर्पित कार्यकर्ता और बॉलीवुड की उस बेहद लोकप्रिय फिल्म '3 इडियट्स' के किरदार 'फुंसुक वांगडू' के लिए प्रेरणा हैं, जिसे आमिर खान ने बहुत शानदार ढंग से निभाया था। हर लिहाज़ से श्री वांगचुक एक प्रतिभाशाली और ईमानदार व्यक्ति हैं, जिन्हें उनके सामाजिक योगदान के लिए दुनिया भर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। श्री वांगचुक की इच्छाओं का सम्मान करते हुए, मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूँ कि वह इस मामले पर बातचीत शुरू करे, क्योंकि यह पूरे भारत के भविष्य से जुड़ा है। हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो चुपचाप बैठकर अपने सबसे बेहतरीन दिमागों में से एक को कुर्बान होते देखे। भारत में शांतिपूर्ण विरोध का लंबा इतिहास रहा है; सत्ता में बैठे लोगों का यह कर्तव्य है कि वे ऐसे विरोध का सामना शांतिपूर्ण बातचीत से करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

 सोनम के सपोर्ट में उतरीं रुबीना दिलैक
टीवी की फेमस अभिनेत्री रुबीना ने भी सोनम के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जीनत अमान की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि सोनम वांगचुक एक सच्चे हीरो हैं और देश के हिट के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए। उन्होंने लोगों से उनकी आवाज और प्रयासों का समर्थन करने की अपील की है। 

Sonam Wangchuk Hunger Strike

ओमी वैद्य
3 इडियट्स में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने भी सोनम के लिए आवाज उठाई है और कहा कि सोनम की सेहत पर ध्यान दी जाए। 

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने किया सपोर्ट 
ट्विटर पर चिन्मयी श्रीपदा ने खास तौर पर पोस्ट कर के लिखा कि- प्लीज़ कोई मिस्टर वांगचुक से उनका अनशन खत्म करवा दे। NEET के स्टूडेंट्स खुद, पेपर लीक और री-एग्जाम से थक चुके हैं, उनके दिमाग में सोनम वांगचुक नहीं हैं। धर्मेंद्र प्रधान या उनके बॉस को कोई फर्क नहीं पड़ता कि वांगचुक आखिर तक अनशन करते हैं या नहीं। मेरा देश बहुत खूबसूरत है, जिसे बहुत करप्ट लोग चलाते हैं, जिनकी ज़मीर में कोई दम नहीं है, जिनके मानने वाले भी अपने मालिकों की तरह ही कमीने हैं (D के साथ, B नहीं। बस अगर आपको बताने की ज़रूरत हो तो।); धर्म शब्द हर दिन हर सेकंड बेचा जाता है।

शबाना आजमी ने दिया सोनम का साथ 
प्रिय सोनम वांगचुक, आप जैसी व्यक्ति की हमारे देश को बहुत ज़रूरी है। आप नैनसाफी के खिलाफ खड़े हैं, सच के लिए खड़े हैं, हमें आप पर गर्व है। इस लिए हम आपसे बिनती करते हैं कि आप अपना तेजी से तोड़ दें क्यों के हमारे विद्यार्थियों के लिए आप का मार्ग दर्शन उनका हौसला बढ़ाता है। ये लड़ाई आगे तक लड़नी है, इसके लिए आपका सेहतमंद रहना जरूरी है। हम आपके साथ हैं. शबाना आजमी
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News