लोगों की हड्डियां टूटी और देश का दिल... छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज पर इमोशनल हुईं Sonakshi Sinha, शेयर की बैचेन कर देने वाली तस्वीरें
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 06:49 PM (IST)
Sonakshi Sinha on CJP Protest : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित संसद चलो प्रदर्शन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिनमें आंदोलन के दौरान की दर्दनाक और भावुक कर देने वाली झलकियां दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सामने आई, जिनमें लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल और घायल छात्रों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा, 20 जुलाई...इस दिन सिर्फ कई लोगों की हड्डियां ही नहीं टूटीं बल्कि पूरे देश का दिल भी टूट गया, इसे याद रखिए। उनकी इस पोस्ट में छात्रों पर हुई कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन के कई मार्मिक दृश्य नजर आ रहे हैं। गौरमतलब है कि प्रदर्शन कर रहे छात्र NEET पेपर लीक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। सोनाक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इस पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के तरीके पर भी भड़की सोनाक्षी सिन्हा
ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी ने इस मामले के ऊपर अपनी राय रखी है। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सोनल वांगचुक और आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़े होने की अपील कर चुकी हैं। उनका मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक की बात सुनी जानी चाहिए। इसके अलावा उन्हें सोनम को अस्पताल ले जाने के तरीके पर भी सवाल उठे थे और सरकार से अपील की थी की प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनसे बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान निकाला जाए।

सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का पीटर
सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनकी बेबाकी और साहस की तारीफ करते हुए कहा की जब ज्यादातर लोग चुप थे, तब उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। एक यूजर ने उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी आवाज ने लोगों के जमीर को जगाने का काम किया है और उन्होंने डर के माहौल में भी सच बोलने का साहस दिखाया। वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें असली सोना बताते हुए कहा कि उन्होंने दिल जीत लिया। कई अन्य लोगों ने भी सोनाक्षी को बहादुर महिला बताते हुए उनके रूख की प्रशंसा की। एक टिप्पणी में प्रकाश राज को भी इस मुद्दे पर मुखर रहने के लिए असली हीरो कहा गया।

