छात्रों का आंदोलन सही लेकिन उसे राजनीतिक रंग न दें .... पेपर लीक और प्रोटेस्ट पर पहली बार बोलें Salman Khan
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 11:54 AM (IST)
Salman Khan on CJP protest : नीट पेपर लीक के आरोपों और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस जारी है। अब इस मुद्दे पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी खुलकर अपनी राय रख रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पहली बार इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले कई दिनों से लोग सवाल उठा रहे थे कि आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सलमान खान आखिर चुप क्यों हैं। अब अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखी है।

सलमान खान ने पोस्ट करते हुए लिखा की-
यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुःख हुआ कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। मेरी संवेदनाएं उन सभी छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं जो इस दौरान प्रभावित हुए। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है और मुझे ख़ुशी है कि हमारे देश के बाचे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट होकर खड़े हैं, उनके माता-पिता के भी उनका पूरा साथ दिया।
मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और पढाई के पार्टी लगन का परिचय दिया, वह सराहनीय है। बेहतर भविष्य और शिक्षित भारत के लिए किया गया यह आंदोलन सही दिशा में उठाया गया कदम है, बशर्ते यह शांतिपूर्ण रहे। छात्रों ने साहस और समझदारी दिखाई है। शिक्षा के प्रति उनका जुनून और समर्पण आने वाले समय में भारत को गर्व महसूस कराएगा।

यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इस आंदोलन का श्रेय केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए। मुझे विश्वास है कि सरकार भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए उनका पूरा सहयोग करेगी। यह सभी के लिए फायदे का सौदा होगा। मैं सकारात्मक फैसले की उम्मीद करता हूं। भगवान उन सभी का भला करें जो शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन बनना चाहिए। हर साल यह और लोकप्रिय हो, ताकि दुनिया भर से लोग भारत पढ़ने आएं और हमारा देश एक वैश्विक एजुकेशन हब बन सके।
