इस एक्ट्रेस को हर जगह से मिला था मनहूस का टैग, 12 फिल्मों से कर दिया था बाहर...अपनी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड पर करती हैं राज
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 05:29 PM (IST)
Entertainment Desk: बॉलीवुड में ऐसे बहुत से चेहरे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत नाम और पैसा कमाया है लेकिन उनका अतीत बहुत परेशानियों से भरा रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की एक मशहूर और राष्ट्रिय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के बचपन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। आज वह हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली और दमदार अभिनेत्रियों में शुमार हैं लेकिन उनके जीवन की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं थी। शुरुआती दिनों में उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक बड़े विवाद के बाद उन्हें बदकिस्मत बताकर निशाना बनाया गया और बहुत फिल्मों से बाहर कर दिया गया। हालांकि, बहुत चुनौतियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।

12 फिल्मों से कर दिया बाहर
विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरूआती दिनों के संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया था की उन्हें इंडस्ट्री में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल और निर्देशक कमल के साथ वह एक फिल्म कर रही थीं लेकिन मेकर्स और एक्टर के बीच हुए एक विवाद की वजह से फिल्म की शूटिंग को बीच में ही बंद कर दिया। इसके बाद इसका सारा इल्जाम विद्या बालन के सिर पर आ गया। इसके बाद विद्या को मनहूस' का टैग दे दिया गया। इसका उनके जीवन पर इतना गहरा असर पड़ा कि सिर्फ इसी बात की वजह से उन्हें 12 फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया।
टीवी इंडस्ट्री से की अपने जीवन की शुरुआत
इतना सब होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और परेशानियों का डट कर सामना किया। बड़े पर्दे की बजाय उन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की। जीटीवी के शो हम पांच से विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल के बाद घर-घर में उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। इस सीरियल के बाद उन्होंने सबको ये दिखा दिया कि जिस व्यक्ति में टैलेंट होता है, वो कभी भी और कहीं भी नाम कमा सकता है।

परिणीता' फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में रखा कदम
2005 वर्ष विद्या बालन के लिए बहुत लकी साबित हुआ। सीरियल में नाम कमाने के बाद उन्होंने 005 में बॉलीवुड में 'परिणीता' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को भी दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में आ गया।
'द डर्टी पिक्चर' से बदल गई रातों-रात किस्मत
इसके बाद 2011 का साल उनके लिए सबसे ज्यादा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस वर्ष उन्होंने मिलन लूथरिया की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत तारीफें मिलीं। इतना ही नहीं इस फिल्म में शानदार परफॉरमेंस करने के बाद भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सफलता ने उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

