भोलेनाथ बच्चों को शक्ति दें...युवाओं के समर्थन में Honey Singh ने लिए बड़ा फैसला, टाल दी नए गाने की रिलीज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 11:14 AM (IST)

Honey Singh : रैपर और सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में अपने नए गाने मूनलाइट की रिलीज डेट 24 हुलाई 2026 घोषित की थी। इसके बाद उन्होंने जानकारी दी थी कि इस गाने का टीजर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा लेकिन मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हनी सिंह ने ऐलान किया कि देश में युवाओं और छात्रों की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने फिलहाल टीजर की रिलीज कुछ समय में लिए स्थगित करने का फैसला किया है। 
  
बच्चों के सपोर्ट के लिए हनी सिंह ने टाली गाने की रिलीज 
हालांकि हनी सिंह ने अपने पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि देश के युवाओं का सम्मान करते हुए वह अपने नए गाने मूनलाइट के टीजर की रिलीज कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए लिखा कि भोलेनाथ सभी बच्चों को शक्ति दें और अंत में जय हिन्द लिखकर अपना सन्देश समाप्त किया। 

Honey Singh on cjp protest
 
युवाओं के समर्थन में बोलें हनी सिंह
अपने नए गाने मूनलाइट के टीजर को स्थगित करने की जानकारी देने से पहले हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, भारत के युवा अमर हैं। हर-हर महादेव। उनके इस सन्देश को युवाओं के प्रति समर्थन के रूप में देखा गया। 

वहीं, युवाओं के समर्थन में चल रहे विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता-निर्देशक प्रकाश राज और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी समेत कई कलाकार सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए और अपना समर्थन जताया। 

CJP के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा
मंगलवार को अभिनत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से अपील की कि वह सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ सकारात्मक और सार्थक संवाद शुरू करे ताकि उनकी सेहत पर और बुरा असर न पड़े। उन्होंने सोनम से अपना अनशन समाप्त करने का भी अनुरोध किया और कहा कि उनकी सेहत इस आंदोलन जितनी ही महत्वपूर्ण है। प्रीति ने लिखा कि सोनम और छात्र देश के भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

Honey Singh on cjp protest
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News