जो हुआ, बहुत गलत था...CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में बोलें Diljit Dosanjh- मुझे फिर से देशद्रोही कहा जाएगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 05:03 PM (IST)

Diljit Dosanjh On CJP Protest :सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। इस घटना के बाद अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आप दुःख और चिंता व्यक्त की था प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताया। 

 Diljit Dosanjh on CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में बोलें दिलजीत दोसांझ
एक्टर और सिंगर दिलजीत ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक सन्देश साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने प्रशासन से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से ध्यान देने और उनकी बात सुनने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान समर्थन देने की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनने को मिला। दिलजीत ने यह भी कहा कि अपनी राय खुलकर रखने के कारण उन्हें पहले भी देशद्रोही कहकर निशाना बनाया गया और कोई क़ानूनी मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। 

 Diljit Dosanjh on CJP Protest

दिलजीत दोसांझ ने लिखा कि - 

आज जो हुआ, वह बेहद दुखद था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। मैं संबंधित अधिकारियो से अनुरोध करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को ध्यान से सुनें। लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है। 

मुझे पहले भी बहुत बार देशद्रोही का टैग मिल चुका है। अब भी अगर मैं बोलूंगा तो मुझे फिर से देशद्रोही कहा जाएगा। 

किसान आंदोलन के समय भी मुझे काफी विरोध और क़ानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिनके बारे में मैं आज भी खुलकर बात नहीं कर सकता। बाकि सब कुछ ऊपर देख रहा है। बाबा सबका भला करे। 

CJP प्रोटेस्ट पर इन सितारों ने दिया साथ 
दिलजीत के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बहुत से सितारों ने इस प्रदर्शन का साथ दिया है। ऋतिक रोशन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक सबने कॉकरोच जनता पार्टी का साथ दिया है। इन्ही के साथ हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, विशाल ददलानी और  शबाना आजमी ने भी नीट पेपर लीक को लेकरत सवाल उठाए हैं। 

 Diljit Dosanjh on CJP Protest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News