Weekly Horoscope- इस सप्ताह इन राशि वालों के घर आएंगी खुशियां और सौभाग्य

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- व्यापारी वर्ग के लोगों को इस सप्ताह भारी लाभ हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिलने के चांस हैं हालांकि सप्ताह के अंतिम दो दिन काम को लेकर चिंता में रहेंगे। प्रतियोगियों को परीक्षा के सुखद परिणाम मिलेंगे। क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। सिर दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

वृष- इस सप्ताह आपको अपनी खर्चे पर ध्यान देने की जरूरत है, अनावश्यक खर्च न करें। सप्ताह के मध्य में ऑफिस से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बॉस आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से पुराने रोगों के प्रति सचेत रहना होगा। यदि स्वास की समस्या है तो इस पर विशेष ध्यान दें। किसी बड़े से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मिथुन- व्यवसाय से जुड़े लोगों के जीवन में बहुत सी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन डट कर सामना करेंगे तो सभी समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। आय में वृद्धि होगी, वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है।

कर्क- कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने के योग हैं। नौकरी बदलने के लिए यह हफ्ता उत्तम है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। इस सप्ताह दिल से काम लेंगे। जिन लोगों के काम में रुकावट आ रही है, वे चीजों को मैनेज करने में सफल रहेंगे। जो व्यापारी पार्टनरशिप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें साथी धोखा दे सकता है, सावधान रह कर कार्य करें। नियमित मात्रा में भोजन करेंगे तो अच्छा रहेगा।

सिंह- अपनी प्रतिभा को बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। जिन लोगों को लंबे समय से मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार था, इस सप्ताह ये इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंटस को विद्यालय की ओर से अधिक कार्य मिलेगा। खान-पान में अधिक मिर्च-मसाला या तली चीज़ें का सेवन करने से समस्या हो सकती है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari
कन्या- इस सप्ताह महत्वपूर्ण काम पूरे होने की संभावना है। उच्च अधिकारी के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेल से संबंधित कार्य करने वालों के लिए सप्ताह बहुत शुभ है। व्यापार से जुड़े लोग अपनी मेहनत के बल पर सफल होंगे और आर्थिक आय में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग यदि उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा।  

तुला- नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम ज्यादा करने की आवश्यक्ता होगी उससे आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में ऑफिस की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ भी होगी। स्वच्छता का ध्यान रखें। घर-परिवार सुखी रहेगा।

वृश्चिक- स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा, परंतु आत्मवश्विास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। बिज़नेस में किसी पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। युवाओं को नौकरी की खोज में भागदौड़ करनी पड़ेगी। डॉक्टर के बताए परहेज का पूरी तरह पालन करें। महिलाओं को कमर दर्द हो सकता है। इस सप्ताह के दूसरे दिन प्लॉट या मकान लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो डील फाइनल करने का सही समय है। सभी के सहयोग से पारिवारिक वातावरण सुखद बनाने में सफलत होंगे।

धनु- इस सप्ताह धनु राशि के लोग पैसे लगाने में किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लेंगे। बिज़नेस के शुरुआती दिनों में धन की तंगी रहेगी। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए बाहर का खाना न खाएं। मौसम को देखते हुए सतर्क रहें वरना बीमार हो सकते हैं। तबीयत खराब हो सकती है, सप्ताह मध्य में रक्तचाप के रोगी सचेत हो जाए। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखें आगे चलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य में राय लेना अनिवार्य होगा।

मकर- मकर राशि वाले इस सप्ताह कुछ परेशानी में रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय न ले पाने के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। धैर्य बनाए रखें। ऑफिस में काम का प्रेशर हो सकता है। धन की कमी के कारण कुछ कार्य अटक सकते हैं ऐसे में बड़ों की राय अवश्य लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किंतु रूटीन चैक अप करवाते रहें। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जिससे जीवन में नया पन आएगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते अपनी छवि को लेकर सतर्क रहना होगा, शत्रु परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। झूठ बोलने वालों के जाल में न फंसे नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। अहंकार से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अपनी नींव को मज़बूत करने के लिए अच्छा है। किसी तीखी वस्तु से चोट लगने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मीन- निजी संबंधों में प्रेम व उत्साह की बढ़ोतरी होगी। स्वजनों व मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से खास कार्य के लिए संपर्क करेंगे। व्यावसाय में सफलता मिलेगी। चीज़ों की बर्बादी से बचें। विभिन्न कार्यों में रचनात्मक रूप से भाग लेने की आवश्यकता है इसलिए आलस्य से बचें। संबंधों में संतुलन बनाएं रखने का प्रयास करेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News