Weekly numerology (19th-26th may): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 09:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति से भी समय अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- छोटे बहन भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम को शुरू करने के भी अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरते। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। रविवार के दिन सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। किसी नए काम में सफलता हासिल होने की प्रबल संभावनाएं बनती हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि वीरवार के दिन सेहत का ख्याल रखें गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। बृहस्पतिवार का दिन विदेशी कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा। रविवार के दिन किसी धर्मस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। मंगलवार के दिन भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मेहनत और लगन से अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पतिवार के दिन भी काफी समय से होते हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। रविवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेगी।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। गणेश भगवान को दुर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी व्यवसायिक जिम्मेदारियां को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। किसी को उधार हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई भी अनैतिककार्य करने से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। सप्ताह के अंत में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण मन थोड़ा विचलित रहेगा। त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावनाएं बनती है, समय पर चिकित्सक सलाह ले। जीवनसाथी के साथ संबंधों में किसी बात पर अनबन होने की संभावनाएं भी बनती है, शब्दों का चुनाव सोच समझकर करें। बृहस्पतिवार के दिन कोई भी निर्णय बहकावे में जाकर लेने सेबचें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रो का दान ना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पिता की सहायता से आपके काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन थोड़ा सा थकान महसूस करेंगे। मानसिक चिंताएं भी आपको घेर सकते हैं। हालांकि आने वाले समय में किसी वृद्ध और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार के दिन आपकी मेहनत के अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय भी घर परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। इस सप्ताह आप भावनाओं में ज्यादा फंसे रहेंगे और मानसिक चिंताएं भी हो सकती हैं, बेहतर होगा कि इनसे ऊपर उठकर निर्णय लेने की कोशिश करें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में औसतन अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे । सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें.
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में ना रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम में धन लाभ की संभावनाएं बनती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन लालच में आकर कोई काम करने से बचें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रविवार के दिन वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। टायर पंचर होने के कारण गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचने की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News