Weekly numerology (12.05.2025 से 18.05.2025): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। हालांकि मंगलवार के दिन किसी विदेशी तकनीक से लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन कोई गलत काम करने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द ज्यादा घूमता रहेगा। शुक्रवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। शनिवार के दिन आलस्य के कारण थकान महसूस करेंगे और मानसिक तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। रविवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। हालांकि सोमवार का दिन आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं लेकिन मंगलवार के दिन किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। सप्ताह के मध्य में निजी जिम्मेदारियां को लेकर ज्यादा व्यस्त रहेंगे और कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी।
उपाय:- तांबे के लोटे से जल पिएं। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे लेकिन किसी लालच और जल्दी में आकर गलत काम करने से बचें। बुधवार का दिन अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। कुछ परिवर्तन भी सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा रुझान में रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। शनिवार का दिन अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा हालांकि मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन सफलता मिलने की भी प्रबल संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें, केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। काफी समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बुधवार का दिन कुछ परिवर्तनों के लिए अच्छा है। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह की गई यात्राएं सफल रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी आपके अनुकूल हो सकते हैं। हालांकि बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष से कोई विद्युत उपकरण उपहार स्वरूप न लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा। बड़ों के साथ किसी बात पर कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन विदेशी काम से लाभ होगा। बच्चे विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का भी मन बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में फैशन डिजाइन कला और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें नहीं तो संबंधों में कर्कश्ता उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। निजी और व्यावसायिक दोनों जीवन के माध्यक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। मंगलवार के दिन कोई काम या निवेश करते समय बेकार के दिखवे और बहकावे से दूर रहें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी रख-रखाव के ऊपर पैसा खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में कार्य में देरी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह भी आपके लिए लाभप्रद ही रहेगा।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय धर्म-कर्म के कामों में बीतेगा। गुरुजनों और बड़ों की सहायता से आपके काम सफल होंगे। मंगलवार के दिन विदेशी कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के नजरिए से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत का समय सुबह सावधानी से बिताएं। आलस्य को त्यागने की कोशिश करें अन्यथा समय खराब ही होगा। सप्ताह के अंत में रविवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। बृहस्पतिवार का व्रत करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय अच्छा रहेगा। विदेशी काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। विदेशी यात्राओं की भी संभावनाएं बनती हैं। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। परिवर्तनों के कारण भी थोड़ा निर्णय लेने में असमंजस्ता महसूस करेंगे, हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और निजी जीवन के दायरे अच्छे रहेंगे। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। छोटी बहन-भाइयों के साथ मनमुटाव की संभावना बनती है।
उपाय:- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। रात्रि के समय गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा मिलती हुई सफलताएं भी दूर हो सकती हैं। मंगलवार का दिन सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय भी कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं बनी रहेगी। यात्राओं के दौरान सेहत का ख्याल रखें और सावधानी बरतें। आलस्य के कारण तबीयत थोड़ी नाजुक महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत में अपने क्रोध पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ बेकार के लड़ाई-झगड़े को नजरअंदाज करें।
उपाय:- योग और व्यायाम करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट – www.gurukulastro.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News