Weekly Tarot Horoscope (11th-17th May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 12:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है, विशेषकर पेट संबंधी समस्याओं से बचें।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

वृष- यह वीक आपके लिए मिश्रित रहेगा। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप स्थिति को संभालने में सफल होंगे।  कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों की सेहत में सामान्य सुधार रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

मिथुन- यह हफ्ता आपके बहुत अच्छा रहेगा। विशेषकर शिक्षा और करियर के मामले में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सहाल लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य में किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। कामकाजी जीवन में उच्च पद की ओर बढ़ने के संकेत हैं। पारिवारिक रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और आप अधिक समय अपनों के साथ बिताएंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, बस थोड़ा आराम लें।
उपाय- मां लक्ष्मी के नामों का जाप करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

सिंह- इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मामले में समझौता करना पड़ सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
उपाय- जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

कन्या- इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मामले में समझौता करना पड़ सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। राजनीति से जुडे़ लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
उपाय- किसी का अपमान न करें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह वीक सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- गणेश जी को पीले चंदन का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- आपका सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में कोई खुशी का समाचार मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी जॉब मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थोड़ी सी शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में अगरबत्ती और फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

धनु- यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ चुनौतियां भरा रहेगा, लेकिन आप उन्हें पार करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता और समृद्धि का संकेत दे रहा है। कार्य में सफलता मिलने के साथ-साथ परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें, खासकर दांत और गले में परेशानी हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस वीक आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। कामकाजी जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। इस राशि के सिंगल लोग क्रश से अपने मन की बात कहने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता हो सकती है।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मीन- यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के लोग स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखें।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।    
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News