Weekly Love rashifal (18.05.2025 से 24.05.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने मानसिक प्रेम को इस सप्ताह आप बातचीत और बौद्धिक मेल से जोड़ेंगे। साथी अगर तुरंत जवाब न दे तो समझिए वो असमर्थ है, असंवेदनशील नहीं।
उपाय: किसी प्रिय किताब का एक अंश उसे भेजें, वो शब्द उसकी आत्मा तक पहुंचेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) ग्रह- नक्षत्रों का प्रभाव इस सप्ताह प्रेम को आंसुओं में बदल सकता है या कविता में। कोई पुरानी बात मन में उथल-पुथल मचाएगी।
उपाय: अपने मन की बात प्रेम की पाती पर लिखें खुद को और साथी को बेहतर समझ आएगा कि क्या चल रहा है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आकर्षण तीव्र होगा लेकिन गहराई की परीक्षा होगी। इस सप्ताह आप किसी के बहुत करीब आ सकते हैं लेकिन ये निकटता आपकी आंतरिक असुरक्षा को भी सामने लाएगी।
उपाय: हर दिन प्रेम से पहले आत्मसम्मान की पुष्टि करें वरना आप जुड़ेंगे लेकिन खोए हुए।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) व्यावहारिक प्रेम बनाम भावनात्मक अपेक्षा की टकराहट रहेगी। आप प्यार को छूना चाहते हैं, महसूस करना चाहते हैं लेकिन कोई आपको सिर्फ शब्दों में रख रहा है।
उपाय: कभी-कभी प्रेम को गिनने से ज़्यादा जरूरी है उसे जी लेना।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आप चाहेंगे साथी आपकी शान को महसूस करें, सम्मान दें। यदि आपने उन्हें नीचा दिखाया तो रिश्ते में विद्रोह आ सकता है।
उपाय: प्रेम में कभी-कभी शक्ति देना ही असली शक्ति है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आपका हृदय इस सप्ताह यादों की गहराई में डूबा रहेगा। कोई पुरानी बात, रिश्ता या नाम अचानक सामने आ सकता है और मन विचलित कर सकता है।
उपाय: नये रिश्ते में पुराने नामों की परछाई न डालें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शब्दों से मोहब्बत चलेगी लेकिन चुप्पी से टूट सकती है। एक अधूरी बात आप दोनों के बीच पूरे हफ्ते दीवार बना सकती है।
उपाय: प्रेम अगर आपके लिए संवाद है, तो चुप रहना धोखा नहीं, आत्म-रक्षा भी हो सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आप प्रेम से दूर नहीं हैं लेकिन व्यस्तता प्रेम से दूर कर सकती है। लव ट्रैक से फोकस हटेगा या तो कार्यक्षेत्र या पारिवारिक दबाव के कारण।
उपाय: छोटे-छोटे लम्हों में प्रेम को पिघलाइए, लंबा इंतज़ार रिश्ता जला सकता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आप रिश्ते को स्थायित्व की कसौटी पर कसना चाहेंगे। ये सप्ताह है जब आप पूछ सकते हैं क्या हम सीरियस हैं।
उपाय: सवाल पूछने से पहले भरोसा बढ़ाइए साथी आपके इशारों से ही घबराया है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपका प्रेम इस हफ्ते या तो बांध बन जाएगा या बाढ़। कुछ ऐसा आप कह या कर सकते हैं, जो साथी को भीतर तक हिला दे।
उपाय: प्रेम की गहराई दिखाइए लेकिन उसे नियंत्रण का रूप मत दीजिए।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आप हर भावना को तौल रहे हैं और इससे प्रेम थम सकता है। अगर आप हर बात का अर्थ पूछते रहेंगे तो साथी भावना देने से डरने लगेगा।
उपाय: इस हफ्ते दिल को थोड़ा खुला रखें प्रेम विश्लेषण नहीं, समर्पण चाहता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) सप्ताह का प्रेम-सूत्र स्पर्श नहीं, समझ चाहिए। अगर साथी बहुत पास हैं लेकिन समझ से दूर हैं तो यह हफ्ता आपकी परख का है।
उपाय: एक छोटा सा प्रेम पत्र लिखें खुद के लिए नहीं, उनके भ्रम तोड़ने के लिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News