बड़ा चमत्कार: MP के शिव मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, नंदी महाराज की मूर्तियां पी रहीं पानी

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 02:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मध्यप्रदेश के शिव मंदिर से आई खबरों के अनुसार वहां स्थापित शिव मंदिरों मे विराजमान नंदी महाराज की मूर्तियां पानी पी रही है। जी हां, शायद आपको जान- सनुकर कीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है। मध्यप्रदेश के धार, बड़वानी, आगर मालवा और इंदौर और खंडवा में नंदी महाराज पानी पी रहे हैं। नंदी महाराज को पानी पिलाने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालुओं का दावा है कि भगवान की मूर्ति के सामने पानी रखते ही वे पी रहे हैं।
PunjabKesari, Madhya Pradesh Latest Religious News  Indore Shiv Mandir, Barwani Shiv Mandir, Khandwa, Nandi Maharaj, Shiv Mandir, Lord Bholenath, Shiv Ji, Dharm, Punjab Kesari
बड़वानी
सबसे पहले ऐसा मामला बड़वानी जिले में सामने आया । जहां कई स्थानों पर नंदी के पानी पीने की बात सामने आई। जिले के सेंधवा में सुबह से मंदिरों में नंदी के पानी पीने कि कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं। और लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं । वहीं विज्ञान से जुड़े लोग इसे सिर्फ आस्था मान रहे हैं। जिले के सेंधवा, राजपुर और पलसूद में ऐसे मामले सामने आए हैं।
PunjabKesari, Madhya Pradesh Latest Religious News  Indore Shiv Mandir, Barwani Shiv Mandir, Khandwa, Nandi Maharaj, Shiv Mandir, Lord Bholenath, Shiv Ji, Dharm, Punjab Kesari
आगर मालवा 
वहीं आगर मालवा में भी नंदी महाराज के पानी पीने के वीडियो सामने आ रहे हैं। यहां भी मंदिरों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। जो भी भक्त मंदिर आ रहा है वो नंदी महाराज को पानी पिला रहा है और यह जानने की कोशिश कर रहा है कि क्या वाकई ये सच है। कुछ लोग इसे चमत्कार तो कुछ इसे अफवाह बता रहे हैं।
PunjabKesari, Madhya Pradesh Latest Religious News  Indore Shiv Mandir, Barwani Shiv Mandir, Khandwa, Nandi Maharaj, Shiv Mandir, Lord Bholenath, Shiv Ji, Dharm, Punjab Kesari
इंदौर 
बता दें कि इंदौर में भी नंदी महाराज को पानी पिलाने के वीडियो सामने आए हैं। जिले के जूनी इंदौर में कई जगहों पर ऐसे मामले देखे गए। जिसे देख हर कोई आश्चर्यचकित है कि क्या ऐसा हो सकता है। हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या वाकई ये चमत्कार है या फिर अंधविश्वास।
PunjabKesari, Madhya Pradesh Latest Religious News  Indore Shiv Mandir, Barwani Shiv Mandir, Khandwa, Nandi Maharaj, Shiv Mandir, Lord Bholenath, Shiv Ji, Dharm, Punjab Kesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News