आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 03:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी ना कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अकस्मात अपने कार्यों में गति और प्रगति मिलती नजर आएगी। इस वर्ष विदेशी काम से लाभ होने की संभावना ही बनती है। जुलाई के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। सोच-समझकर कोई निर्णय लेना ही लाभदायक रहेगा। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में मेधावी प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। नवंबर के महीने का समय भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण की संभावनाएं बनती है। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय व्यापार और व्यवसाय के नजरिया से अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जरूरत पर खर्च होगा। मार्च के महीने का समय संतान पक्ष के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि मां की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अप्रैल के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। मई के महीने में बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कोई गैर सरकारी और अनैतिक काम न करें। गुरुजनों एवं बड़ों की सेवा करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथा संभव कानों में सोना धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News