आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 07:12 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_6image_07_09_324847249birthdayprediction.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन काफी सुडौल होता है। ये लोग ताकतवर और साहसी होते हैं। किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातक निडर प्रकृति के होते हैं। इन लोगों का स्वभाव क्रोधी और गुस्सैल होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं ठहरता। इसी के विपरीत इन लोगों के अंदर दूसरों के प्रति दया भावना होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। परंतु स्वयं की समस्याओं का समाधान खुद से ही ढूंढने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। ये लोग मित्रता के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर इन लोगों को एक से ज्यादा विषय में रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक नियम और सिद्धांतों के पक्के होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल सेल्स मीडिया, लेखन प्रकाशन संगीत कला इत्यादि से जुड़े हुए लोगों के लिए समय ज्यादा अहम रहेगा। इस वर्ष आपके जीवन में किसी न किसी पहलू पर कोई परिवर्तन संभव है। जून के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के नजरिए से भी समय आपके अनुकूल है। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सितंबर के महीने का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा, हालांकि बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा। आलस के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की परेशानी हो सकती है। मार्च के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में किसी नए काम में निवेश करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। पिता की बातों की अवहेलना न करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com