आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 07:43 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_6image_07_23_294219191birthdayprediction.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी एवं निडर होते हैं। इन लोगों का रवैया भी काफी प्रभावशाली और रौबदार होता है। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर चुनौती का डटकर सामना करने की हिम्मत रखते हैं। इन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर क्रोध आ जाता है। ये लोग थोड़े से गुसैल मिजाज के होते हैं। इसी के विपरीत मूलांक 9 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले जातक दोस्ती को अपने जीवन में बहुत अहमियत देते हैं। ये लोग अच्छे और सच्चे मित्र साबित होते हैं। इन लोगों का अपने मित्रों के साथ भाइयों की तरह घनिष्ट रिश्ता होता है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को आर्मी, पुलिस, सैन्यबल, डॉक्टर, सर्जन, समाज सेवक इत्यादि के रूप में कुशल कार्य करते हुए देखा गया है। शिक्षा के साथ-साथ, मूलांक 9 वाले जातक खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। इस साल किसी को कोई वायदा करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। जून के महीने में भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में बाहरी दिखावे के कारण कोई गलत काम करने से बचें। विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है सितंबर के महीने में बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें, पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। दिसंबर के महीने में कामकाज को लेकर मन में चिड़चिड़ाहट उत्पन्न हो सकती है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। फरवरी के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मनमुटाव में समझौते की स्थिति आ सकती है। मार्च के महीने का समय कुछ अनचाहे खर्च लेकर आएगा। अप्रैल के महीने में पूरे संकल्प के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। मई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- इस वर्ष की शुभ पर प्राप्त करने के लिए गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। कानों में सोना धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com