आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक जन सामान्य से अलग सोच रखने वाले होते हैं। ये लोग क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और एक वैज्ञानिक का नजरिया रखने वाले होते हैं। ये लोग हर समय समाज व परिवार में चल रही रूढ़िवादी मान्यताओं को बदलने के बारे में सोचते रहते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण लोग इन्हें बहुत बार जिद्दी, हटी और उपद्रवी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हमेशा अपने मन की बात सुनते हैं। ये लोग किसी और के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं और विचारों में स्वतंत्रता के धनी होते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों का जीवन काफी संघर्षमय रहता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है परंतु स्वभाव में गंभीरता की कमी होने के कारण बहुत बार कुछ रुकावटों का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों का रिसर्च बहुत अच्छा होता है। ये लोग गुप्त विद्या, रहस्यमयी विषयों, तंत्र-मंत्र आदि पर यदि चाहे तो अच्छा अध्ययन कर सकते हैं। ये लोग बहुत कम ही अपने जीवन की किसी भी घटना या पहलू को गंभीरता से लेते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। इस वर्ष आपके रुके हुए कामों को गति मिलने की संभावनाएं भी बनती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है। मई के महीने का यह शेष दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रुके हुए कामों को एक नया रूप मिलेगा। जून के महीने में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होगी। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर के महीने में काफी समय से रुके हुए काम पूर्ण होंगे। अक्टूबर के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करना चाहेंगे। दिसंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। भावनात्मक स्तर पर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। फरवरी के महीने में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्च के महीने में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अप्रैल के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह प्राप्त होगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News