आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 13 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं।
मूलांक 4 वाले जातक क्रांतिकारियों जैसा व्यक्तित्व रखते हैं। अनुसन्धान के क्षेत्र में ये लोग बहुत अच्छा काम करते हैं। स्वभाव से थोड़े मनमौजी होते हैं। अक्सर आर्थिक मामलों में इनको थोडा संघर्ष करना पड़ता है। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से ये धन आसानी से अर्जित कर लेते हैं। मूलांक 4 वाले जातक समय के पाबंद बिलकुल नहीं होते। घर के बाहर रहना इनको पसंद होता है। इनका वैवाहिक जीवन सुखद होता है। व्यर्थ के कामों में ये लोग पैसा बहुत व्यय करते हैं।
इस वर्ष मार्च के महीने में घर में चल रही कुछ समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सक्षम होंगे। अप्रैल में संतान की संगति पर नज़र रखे। उनका मन पढाई में कम और सोशल मीडिया में ज्यादा लगेगा। आपके व्यापारिक संपर्कों में वृद्धि होगी। मई में पारिवारिक मामलों पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपको पसंद नहीं आएगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जून के महीने में थकान महसूस करेंगे जिसके चलते कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। जुलाई में अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकता है। खराब स्वास्थ्य का असर आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। अगस्त में परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां करीबी रिश्तेदारों से मिल कर मन प्रसन्न होगा।
सितम्बर के महीने में कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। अक्टूबर में वाहन सावधानी से चलायें, दुर्घटना की सम्भावना है। जोखिम भरे कामों से दूर रहने का प्रयास करें। नवम्बर का महीना व्यापारिक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना है। दिसम्बर में कारोबार में कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। अगले वर्ष जनवरी में पारिवारिक कामों को करने के लिए थोड़ी भाग दौड़ बनी रहेगी। फ़रवरी के महीने में पैसों के मामलों में सावधानी बरतें, आपकी थोड़ी से लापरवाही के कारण बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है।
उपाय-
इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले तिल जल में मिला कर शिवलिंग पर अर्पित करें।
प्रतिदिन जल में कुश डाल कर स्नान करें।
महामृत्युंजय का जाप करें।
ससुराल से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखें।
रसोई में ज़मीन पर बैठ कर भोजन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com