आधुनिक युग में भारत के बाहर निर्मित दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मंदिर का न्यूजर्सी में होगा उद्घाटन
punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 08:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रॉबिन्सविले (अमरीका) (प.स.): आधुनिक युग में भारत के बाहर निर्मित दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन 8 अक्तूबर को न्यूजर्सी में होगा। न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर से लगभग 60 मील दक्षिण में और वॉशिंगटन डीसी से लगभग 180 मील उत्तर में स्थित न्यूजर्सी के रॉबिन्सविले टाऊनशिप में बी.ए.पी.एस. (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इसके निर्माण में 12,500 से अधिक स्वयंसेवकों ने मदद की।
मंदिर के औपचारिक उद्घाटन से पहले ही यहां दर्शन के लिए रोजाना हजारों लोग आते हैं। अक्षरधाम के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर 183 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। इस मंदिर को प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार बनाया गया है और इसमें 10,000 मूर्तियों एवं प्रतिमाओं, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों और नृत्य रूपों की नक्काशी सहित प्राचीन भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया है। यह मंदिर कंबोडिया स्थित अंकोरवाट के बाद संभवत: दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। 12वीं सदी में निर्मित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है, जो 500 एकड़ में फैला है। यह यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) का विश्व धरोहर स्थल है। नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर 100 एकड़ में बना है। इसे 2005 में आम लोगों के लिए खोला गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश मामले में 2 खुफिया अधिकारी भेजे भारत

प्रेजिडेंट मुर्मू ने महिला कैडेट के पहले बैच की सराहना की, कहा- महिला कैडेट NDA और देश का नाम नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगी

MP को मिली दूसरी महिला मुख्य सचिव, कौन है वीरा राणा? प्रदेश की पहली मुख्य सचिव को क्यों कहा जाता था आयरन लेडी? पढ़िए इस खास रिपोर्ट में

राजस्थान में शादी की दावत खाकर करीब 100 बाराती हुए बीमार, जाना पड़ा अस्पताल