Tarot Card Rashifal (22nd December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 02:26 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं की सराहना होगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
वृषभ राशि वालों आज आप सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में मुनाफा होगा, नए निवेश के लिए दिन अच्छा है। आंखों में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, धैर्य रखें। पार्टनर के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।
कर्क राशि वालों आज आप भावुक महसूस कर सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए शुभ है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। बाहर के खान-पान से बचें।
सिंह राशि वालों आज आप अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कन्या राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है।पुराने दर्द से राहत मिल सकती है।
तुला राशि वालों आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है, विवाद से बचें। पार्टनर की सलाह आपके बहुत काम आएगी।
वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
धनु राशि वालों आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है।
मकर राशि वालों आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन लाभप्रद रहेगा। नए लोगों से संपर्क आपके करियर में मदद करेगा। टेक्नोलॉजी और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
मीन राशि वालों आज आप मानसिक रूप से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। व्यापार में विस्तार होगा।
