Tarot Card Rashifal (20th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 07:22 AM (IST)
मेष- आज खुशखबरी मिलने का दिन है। उचित होगा कि धन निवेश करने से पहले स्थिति का आंकलन कर लें। साथ ही लेन-देन में भी सावधानी रखें। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपाकर रखेंगे।
वृष- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। जरा सी गलती के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना आगे बढ़ने में सहायक होगी। दूसरों को बदलने की कोशिश करने से अच्छा है अपनी सोच को बदलें।
मिथुन- व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता को छोड़ना हितकारी रहेगा। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कर्क- अपने कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।
सिंह- आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। उचित होगा जो करना चाहिए वो ही करें।
कन्या- अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
तुला- उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कोशिशों के बीच कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।
वृश्चिक- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बनें। लाभदायक सौदों के बीच किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।
धनु- आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे।
मकर- कार्यक्षमता में वृद्धि के बीच आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
मीन- वाहन क्रय करने की इच्छा के बीच अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। क्या करूं क्या न करूं कि स्थिति से बचने के लिए शांति से फैसले लें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
