Tarot Card Rashifal (24th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:49 AM (IST)

मेष-  आज चारों तरफ आपके ही काम के चर्चे होंगे। व्यापार की मेहनत की कमाई को किसी शुभ काम में लगाने का प्रयास करेंगे। युवा अपनी जीवनशैली को अनुशासित बनाने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

वृष-  आज पुरानी गलतियों से शिक्षा लेकर वर्तमान के काम को सुधारने का प्रयास करेंगे। व्यापार में सहयोग की भावना ही शुभ फल दिलाने में मदद करेगी। युवा बड़ों की आज्ञा को नजरअंदाज न करें। सेहत में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन-  आज युवा घर की जिम्मेदारियों के बोझ के तले दबे रहेंगे। न्यू जेनरेशन हर काम को अपने तरीके से करने का प्रयास करेंगे। मेडिकल का काम कर रहे लोगों का काम बढ़ता हुआ दिखाई देगा। डॉक्टर से रूटीन चेकअप के लिए जाएंगे तो अच्छा रहेगा।

कर्क-  आज जॉब करने वाले लोगों के लिए समय कुछ बदला-बदला सा रहेगा। युवा कोई नया काम बहुत ही ईमानदारी के साथ करें। व्यापार में ज्यादा लाभ के लोभ में अपना नुकसान करवा बैठेंगे। सपरिवार किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा।

सिंह- किसी खास काम की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जॉब में लोग अपने लक्ष्य को हासिल करके राहत महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंगों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी।

कन्या- आज व्यापार में कोई खुशखबरी मिलने से खुशी से फूले नहीं समाएंगे। छात्र पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अचानक से पासा पलटता हुआ दिखाई देगा। परिवार के साथ कुछ मनोरंजन भरा समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला-  आज उलझे हुए काम को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास सफल होगा। सेहत के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक-  आज कार्यक्षेत्र में गलती की गुंजाइश कोई बड़ी परेशानी को बुलावा देगी। आस्था विश्वास के बलबूते पर कोई भी काम करने को तैयार हो जाएंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों को आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे। सेहत सही रहेगी।

धनु- आज फोन या सोशल मीडिया से नई जानकारी मिलेगी, जो बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी वाहन के प्रयोग में सावधानी बनाए रखें।

मकर- आज प्रियजनों के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। वर्किंग लोग सारा दिन काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यापार में बढ़ते कंपटीशन से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। दवाओं को समय से लेना न भूलें, रोग बढ़ सकता है।

कुंभ-  आज का दिन आपका बाकी दिनों के मुताबिक बेहतर रहने वाला है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। संतान को पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। थोड़ा समय अपने लिए निकालें।

मीन- आज बिजनेस के काम खुद से निपटाने की कोशिश करें, दूसरों पर भरोसा न करें। छात्रों को अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बदलते वातावरण की वजह से बुखार हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News