Tarot Card Rashifal (22nd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 04:32 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़ी समस्याओं का हल होगा। मित्रों के साथ छोटी सी पार्टी कर सकते हैं। बच्चे कुछ नई फरमाइश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। रुके हुए काम बनने की पूरी संभावना है। नजदीकी संबंधों से चल रहे मनमुटाव भी दूर होंगे। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों भाग्य के दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से बॉस काफी प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन की बात करें तो रिश्तों में नई खुशियों का आगमन होगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों को धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आपका चिड़चिड़ापन रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगा। किसी परिजन के घर धार्मिक आयोजन पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कन्या राशि वालों आज कोई भी जोखिम भरा काम करने बचें। चोट लगने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लव रिलेशनशिप में गलतफहमियों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला राशि वालों आज के दिन नई उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। नजदीकी संबंधों से चल रहे मनमुटाव भी दूर होंगे। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों काफी दिनों से अटके हुए पारिवारिक कार्य आज पूर्ण होंगे। काम के प्रति आपका समर्पण देखकर बॉस प्रसन्न होंगे। आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहने वाले हैं। छात्रों को पढ़ाई संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लापरवाही के कारण शुभ अवसरों को हाथ से न जाने दें। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद उठाएंगी।

मकर राशि वालों दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। व्यापार से संबंधित कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में असफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी।

कुंभ राशि वालों आपके लिए दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। घरेलू वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बेरोजगारी से परेशान जातकों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। बच्चे माता पिता के साथ समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News