Tarot Card Rashifal (19th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:56 AM (IST)

मेष-  आज किसी जगह से रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। व्यापार में की गई मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कैंसिल होने से मन थोड़ा सा दुखी रहेगा। डेली रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृष-  धनकोष में वृद्धि की संभावना के बीच अपने कॅरियर से जुड़े खास निर्णय लेने होंगे। ध्यान रहें, आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। 

मिथुन-  समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग हो सकते हैं। 

कर्क-  आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भरपूर कॉन्फिडेंस के साथ बड़े कार्य की जिम्मेदारी लेने को तैयार हो जाएंगे। युवा साझेदारी के साथ कोई नया काम खोलेंगे। संतान की फरमाइश को पूरा करने में लगे रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह-  आज गृहस्थ जीवन वालों के दिन बहुत शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। सेहत के मामले में सावधान रहें।

कन्या-  घर-गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

तुला-  आज व्यापार में बदलाव की योजना को लागू करेंगे। छुट-पुट काम के चक्कर में बड़े मौकों को हाथ से निकलने न दें। युवा किसी बाहरी व्यक्ति के साथ अपनी निजी बात शेयर न करें। पब्लिक प्लेस में कीमती समान का बेहद ध्यान रखें।

वृश्चिक-  आज रुका धन मिलने की संभावना के बीच धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
उपाय: पानी वाले कुएं में दूध डालें।

धनु-  लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है। 

मकर-  आज आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम शुरू करेंगे। करियर से जुड़ी परेशानी भी दूर होती हुई दिखाई देगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

कुंभ- जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। 

मीन-  आज जल्दबाजी में लिया गया कोई डिसीजन खुद पर ही हावी हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को गति देंगे। छात्रों को अध्यापकों की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के अलावा अनजान व्यक्ति पर भरोसा भारी पड़ेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News