Tarot Card Rashifal (25th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 01:26 AM (IST)

मेष- घर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को मनोवांछित सफलता मिलने वाले हैं। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृष- मित्रों या परिवार के लोगों के साथ मनचाही यात्रा करने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में भी समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन- आज क्रोध पर काबू रखना ही बेहतर होगा अन्यथा बने-बनाए कामों पर पानी फिर सकता है। मांगलिक कार्य में शिरकत करने का मौका मिलेगा और बहुत पुराने किसी मित्र से मुलाकात करके मन प्रसन्न होगा। संतान सुख मिलेगा।

कर्क- धन और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम है। यात्रा में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। जमीन-जायदाद में धन का निवेश कर सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग भी हैं। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखने को मिलेगी।

सिंह- प्रॉपर्टी आदि लेने के लिए यह समय अनुकूल है लेकिन घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। प्रतिस्पर्धी आपको पछाड़ने की कोशिश करेंगे परंतु कामयाब नहीं होंगे।

कन्या- कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। बहुत सोच-समझ कर धन का निवेश करें लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक पक्ष ठीक रहेगा।

तुला- आज कामकाज में वृद्धि होगी। शत्रु को परास्त करने में कामयाब होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन बढ़िया गुजरेगा। परिवार के साथ यात्रा करने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। शुभ कार्य पर व्यय करेंगे।

वृश्चिक- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घुटनों में दर्द, वात रोग तथा पेट दर्द परेशान कर सकता है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर होगा। अपने काम से काम रखना आपके लिए बेहतर विकल्प है।

धनु- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है । घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे हैं।  शत्रुओं से सावधान रहें। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मकर- किसी करीबी के साथ मांगलिक कार्य में सहभागी बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। अविवाहित हैं तो शादी के लिए रिश्ते आएंगे। घर में किसी सदस्य को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

कुंभ- कामकाज में बदलाव की सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय उत्तम नहीं है। अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। किसी की बातों में आने बचें। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो समय सही है। संतान की चिंताएं परेशान करेंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News