Tarot Card Rashifal (18th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 01:26 AM (IST)
मेष- नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वहीं निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
वृष- आज आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार की तरफ से धन लाभ मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों की परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। गला खराब होने से बुखार जैसा माहौल रहेगा।
मिथुन- आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
कर्क- आज पारिवारिक संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों के साथ चल रहा वाद-विवाद खत्म हो जाएगा। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए समय सही रहेगा। युवा मुश्किल समय को बहुत ही धैर्य के साथ काटने का प्रयास करेंगे। सेहत के लिहाज से समय नरम रहेगा।
सिंह- आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास करने से बचें।
कन्या- आज आय के बहुत मौके मिलेंगे लेकिन उसके साथ खर्चों पर भी थोड़ा लगाम लगाएं। कार्यक्षेत्र में समय से सारा काम करें। छात्रों का फोकस पढ़ाई की तरफ से भटकता हुआ दिखाई देगा। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, पॉल्यूशन में जाने से परहेज करें।
तुला- आज घूमते-फिरते अचानक से कोई जरुरी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आवश्यक कार्यों में गति देखने को मिलेगी। युवाओं को अपेक्षा से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी को उधार देने से बचें, पैसा फंसने की संभावना है।
वृश्चिक- आज सारा दिन जरुरी काम को निपटाने में लगे रहेंगे। मार्केट में फंसा पैसा निकलने की संभावना है। व्यापार में ईमानदारी से किया गया काम मुनाफा लेकर आएगा। सेहत के मामले में किसी भी तरह का शॉर्टकट लेने से बचें। खान-पान सही रखें।
धनु- व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए।
मकर- व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। वहीं आज का दिन खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी श्रेष्ठ रहने की संभावना है। यात्रा से लाभ संभव है।
कुंभ- आज व्यापार को लेकर मिश्रित फल देखने को मिलेंगे। किसी भी काम को कल पर न टालें। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी हो जाएगी। विदेश में बैठे रिश्तेदारों से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर के बच्चे खेल-कूद में समय बिताएंगे।
मीन- पूंजी निवेश से लाभ की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज कोई भी गलती नुक्सान का कारण बन सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari