Tarot Card Rashifal (26th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 01:11 AM (IST)
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए रिश्ते पर चर्चा कर सकते हैं। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष- कार्यक्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सुनहरा रहने वाला है। संतान से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज के मुकाबले अधिक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। बदलते वातावरण का असर सेहत पर होगा।
कन्या- ऑफिस में कुछ विरोधी आपके काम में अड़चन पैदा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें। किसी बात को लेकर पड़ोसियों से बहस होने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। लवमेट अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक- आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। बच्चों के साथ को नई गेम्स खेलने का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से रुके कार्य बड़ी आसानी से पूरे होंगे। लवमेट की तरफ से कोई उपहार मिलेगा।
धनु- व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। मनचाही वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्त की गलती को भुलाकर फिर से सुलह कर लेंगे। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।
मकर- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस में रुका हुआ धन वापिस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ा निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांटिक रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस राशि के युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
