Tarot Card Rashifal ( 21st June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 01:50 AM (IST)
मेष- आज आप किसी अनजान व्यक्ति से मिलेंगे और मिलते ही उसकी परेशानी का हल निकाल देंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन साथी की उन्नति लगातार बनी हुई है।
वृष- आपका दिन सामान्य रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको फल मिलेगा। अपने बच्चे को मीठा खिलाकर ही घर से बाहर निकलें, फायदा होगा।
मिथुन- आज आपको सामाजिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। अगर आप कोई समझौता करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें पूरी बांह की शर्ट पहन कर बाहर जाएं। किसी वृद्ध महिला या अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे तो आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क- आज आपका ऊर्जा का लेवल ऊंचा रहेगा। इतना काम होने के बावजूद भी आपके सारे काम पूर्ण होंगे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें, फायदा होगा।
सिंह- आज आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। प्लेयर खेलकूद में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी महिला दोस्त से मदद मिलेगी।
कन्या- आज का दिन आपके लिए लकी है। जरुरत की चीजों पर आवश्यकता से ज्यादा खर्च भी हो सकता है। जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें तो बेहतर होगा।
तुला- अचानक कहीं से धन मिलने के योग हैं। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। घर में चल रही शादी की समस्या का आज हल हो जायेगा। इस राशि की महिलाएं आज के दिन लाल साड़ी पहन कर घर से बाहर निकलें, फायदा होगा।
वृश्चिक- आज आपको अपनी हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। जो ठेकेदार हैं उन्हें आज नए ठेके मिलेंगे। आपके बिजनेस में तेजी आएगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी।
धनु- आज आप क्रिएटिव आइडिया से परिपूर्ण रहेंगे और पूरे दिन अपने विवेक का प्रदर्शन करते रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो समय बहुत ही अनुकूल है।
मकर- आज सामाजिक रिश्ते बनाने के लिए दिन अच्छा है इसलिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। निराश न हों इससे आपको फायदा होगा।
कुंभ- आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ होगा लेकिन आप घबराएं नहीं इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। स्टुडेंट्स के लिए किस्मत का दिन है, उन्हें पढ़ाई में विशेष फल मिलेगा।
मीन- आज आप अपनी वाणी की मधुरता से सबका मन मोह लेंगे। आज आप में एक नया आत्मविश्वास आएगा। जिससे आप रास्ते में आने वाली प्रॉब्लम का बखूबी सामना करेंगे और उन पर जीत भी हासिल करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
